logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL में आखिरी बार खेलेंगे धोनी? टी शर्ट पर लिखे कोड ने किया साफ!

महेंद्र सिंह धोनी IPL 2025 के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। धोनी के टी शर्ट पर लिखे कोड की वजह से उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं।

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी। (Photo Credit: Chennai Super Kings/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। इससे पहले फ्रेंचाइजियों का प्री सीजन कैंप शुरू हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्री सीजन कैंप में शामिल हो गए हैं। बुधवार (26 फरवरी)को सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। धोनी के चेन्नई पहुंचने से CSK फैंस में खुश होना लाजिमी था लेकिन अपने चहेते खिलाड़ी के टी शर्ट पर लिखे कोड की वजह से उनकी टेंशन बढ़ गई है।

 

संन्यास लेने वाले हैं धोनी? 

 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में बतौर अनकैप्ड प्लेयर खेलेंगे। उन्हें CSK ने 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। आगामी सीजन शुरू होने से पहले इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी के टी शर्ट पर लिखे कोड ने भी इस बात को हवा दे दी है।

 

धोनी जो टी शर्ट पहनकर चेन्नई पहुंचे, उस पर डॉट्स और डैश से कुछ डिजाइन बना था। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे समझ लिया और कहा कि धोनी के टी शर्ट पर 'मोर्स कोड' में 'एक आखिरी बार' लिखा हुआ है। यानी धोनी आईपीएल में आखिरी बार दिखने वाले हैं। इन दावों ने धोनी फैंस को निराश कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि ये दावे कितने सच साबित होते हैं।

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी से किया बाहर

 

मैं पहले की तरह फिट नहीं - धोनी 

 

धोनी ने इस साल की शुरुआत में कहा था, 'मैं पहले की तरह फिट नहीं हूं। खेलने के लिए अब बहुत एफर्ट लगाने की जरूरत है। आप क्या खा रहे हैं ये भी मायने रखता है। क्रिकेट के लिए फिट होने के लिए मैं कुछ खास चीजें कर रहा हूं। हम तेज गेंदबाज नहीं हैं इसलिए हमारी जरूरतें उतनी इटेंस नहीं हैं।'

 

धोनी ने आगे कहा था, 'खाने और जिम के बीच अलग-अलग तरह के खेल खेलने से मुझे मदद मिलती है। जब भी मुझे समय मिलता है तो मैं कई तरह का खेल खेलना पसंद करता हूं। जैसे - टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल। ये ऐसे खेल हैं जो मुझे व्यस्त रखते हैं। फिटनेस से जुड़े रहने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है।'

 

यह भी पढ़ें: इब्राहिम जादरान ने हिलाई रिकॉर्ड बुक, अंग्रेजों को जमकर धोया


और पढ़ें