logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई इंडियंस की टीम में मुजीब की एंट्री, 4 साल बाद खेलेंगे IPL

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को अपनी टीम में शामिल किया है। मुजीब हमवतन एएम गजनफर की जगह मुंबई की टीम में आए हैं।

Mumbai Indians IPL 2025

मुंबई इंडियंस की टीम। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर एमएम गजनफर के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में गजनफर की जगह मुजीब उर रहमान की एंट्री हुई है। 19 साल के गजनफर पीठ की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के साथ-साथ आईपीएल से भी बाहर हो गए थे। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के रूप में मुंबई ने मुजीब को साइन किया। ऑफ स्पिनर मुजीब 4 साल बाद आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेला था।

 

गजनफर को मुंबई ने 4.8 करोड़ रुपए में खरीदा था

 

एएम गजनफर ने मार्च 2024 में वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने वनडे में अपनी शानदार गेंदबाजी से आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा था। नवंबर 2024 में हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि इंजरी के चलते गजनफर पहली बार आईपीएल में खेलने के मौके से चूक गए। वह पिछले महीने जिम्बाब्वे दौरे पर चोटिल हुए थे। उन्हें चोट से उबरने में 4 महीने लगेंगे।

 

 

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले किससे भिड़ गए गौतम गंभीर?

 

मुजीब भी चोट से कर रहे हैं वापसी

 

23 साल के मुजीब उर रहमान भी चोट के चलते 5 महीने तक बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने नवंबर 2024 में अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी। मुजीब को अफगानिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में नहीं शामिल किया गया, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल टी20 पर फोकस करने की सलाह दी है। चोट से पूरी तरह से उबरने के बाद ही मुजीब वनडे खेल पाएंगे।

 

मुजीब हाल ही में साउथ अफ्रीका की लीग SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखे थे। इस टूर्नामेंट में वह टीम के लिए सबसे ज्यादा (14) विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। मुजीब के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 19 मैच खेले हैं, जिसमें 19 विकेट झटके हैं। उन्होंने 2018 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 17 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था। 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में किसके हाथ में होगी दिल्ली की कमान? कॉमेंटेटर ने गिनाए नाम


और पढ़ें