logo

ट्रेंडिंग:

IPL 2025: किसके हाथ में होगी दिल्ली की कमान? कॉमेंटेटर ने गिनाए नाम

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली की कप्तानी के लिए तीन विकल्प बताए हैं।

Axar Patel Kuldeep Yadav

अक्षर पटेल और कुलदीप यादव। (Photo Credit: IPL/X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अगामी सीजन शुरू होने में तकरीबन एक महीने का समय बचा है, लेकिन अभी तक दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली का कप्तान बनने की रेस में तीन खिलाड़ियों के नाम गिनाए हैं। 

 

आकाश चोपड़ा ने कहा, 'मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स के पास कप्तानी के तीन विकल्प हैं। उनके पास अक्षर पटेल और केएल राहुल हैं और उनके पास फाफ डुप्लेसी भी हैं। उन्होंने अक्षर पटेल को रिटेन किया है। बापू (अक्षर) का कद भारतीय क्रिकेट में बढ़ रहा है। हाल ही में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।'

 

यह भी पढ़ें: नेशनल गेम्स 2025 में किस राज्य का प्रदर्शन गिरा, किसने बिखेरी चमक?

 

अक्षर बेहतरीन विकल्प

 

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा,  'वह भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान भी बनाए गए हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी भी खेलेंगे और उन्हें भारतीय वनडे टीम में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। वह मैच्योर हैं। वह शानदार हैं। वह खेल की नब्ज समझते हैं। वह टीम को खुद से आगे रखते हैं। इसलिए वह एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।'

 

दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले अक्षर को 16.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। आईपीएल 2024 में बाएं हाथ के इस स्पिन ऑलराउंडर का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। अक्षर ने 11 विकेट चटकाने के अलावा 131.28 के स्ट्राइक रेट से 235 रन भी बनाए थे। वहीं केएल राहुल (14 करोड़) और फाफ डुप्लेसी (2 करोड़) को दिल्ली ने ऑक्शन में खरीदा।

 

राहुल और डुप्लेसी भी रेस में शामिल 

 

उन्होंने आगे कहा, 'दूसरा नाम केएल राहुल का है। मुझे लगता है कि उन्हें सस्ते में खरीदा गया। उनके पास कप्तानी का अनुभव है। उन्होंने टीम इंडिया, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की तीन साल तक कप्तानी की है। LSG ने इस दौरान दो बार प्लेऑफ में भी क्वालिफाई भी किया। इसलिए वह कप्तान हो सकते हैं।' आकाश चोपड़ा ने कहा कि फाफ डुप्लेसी भी विकल्प हैं। हालांकि मुझे लगता है कि अक्षर पटेल कप्तान बन सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: BCCI ने क्यों कसी खिलाड़ियों पर नकेल? सामने आया पूरा सच!

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap