logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PBKS vs RR: 2-2 बदलाव के साथ उतरी राजस्थान और पंजाब, देखें प्लेइंग-11

IPL 2026 का 40वां मैच 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

IPL 2025 PBKS vs RR playing 11

रियान पराग और श्रेयस अय्यर, Photo Credit: PunjabKingsIPL/X

शेयर करें

google_follow_us

IPL 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 28 अप्रैल को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके अलावा, दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में दो-दो बदलाव किए हैं।

 

पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स फिलहाल टॉप पर चल रही है। टीम ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। 7 मैचों में पंजाब ने 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच टाई रहा है। टीम के खाते में 13 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.333 है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उन्होंने 8 में से 5 मैच जीते हैं और 3 में हार मिली है। 10 अंकों और +0.602 नेट रन रेट के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: DC vs RCB: दिल्ली से कहां हुई चूक? बेंगलुरु ने 18 गेंद रहते 9 विकेट से जीता मैच

2-2 बदलाव के साथ उतरी राजस्थान और पंजाब

टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, 'टीम में दो बदलाव हैं। हेटमायर बाहर हैं, उनकी जगह दासुन शनाका आए हैं। एक और बदलाव है, बिश्नोई बाहर गए हैं और यश पुंजा टीम में आए हैं।' दूसरी ओर टॉस हारने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हमारी टीम में एक मजबूरी में बदलाव करना पड़ा है। सूर्यांश शेडगे शशांक की जगह आए हैं और दूसरा बदलाव यह है कि लॉकी फर्ग्यूसन जेवियर बार्टलेट की जगह खेल रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर-हेजलवुड ने लूटी महफिल, 3 ओवर में दिल्ली की आधी टीम सिर्फ 7 रन पर ढेर

PBKS vs RR प्लेइंग-11

  • पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
    इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाख, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान।
  • राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा।
    इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर।


और पढ़ें