logo

मूड

ट्रेंडिंग:

DC vs RCB: दिल्ली से कहां हुई चूक? बेंगलुरु ने 18 गेंद रहते 9 विकेट से जीता मैच

IPL 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। इस मैच में RCB को केवल 76 रनों का लक्ष्य हासिल करना था।

IPL 2026 DC vs RCB highlights

विराट कोहली और जैकब बेथेल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

IPL 2026 का 39वां मुकाबला काफी लो-स्कोरिंग रहा। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मैच में दिल्ली की टीम पूरी तरह फ्लॉप रही और सिर्फ 75 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसके बाद बेंगलुरु के लिए लक्ष्य बहुत आसान हो गया। RCB ने बिना किसी परेशानी के इस टारगेट को हासिल कर लिया और 9 विकेट से शानदार जीत अपने नाम कर ली।

 

इस बड़ी जीत के बाद RCB के नेट रन रेट में काफी सुधार हुआ है। अब टीम का नेट रन रेट +1.919 हो गया है। वहीं बेंगलुरु ने 8 मैचों में 6 जीत और 2 हार के साथ 12 अंक हासिल कर लिए हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत और 5 हार दर्ज की हैं। उसके पास 6 अंक हैं और नेट रन रेट -1.060 हो गया है, जिसके चलते दिल्ली फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है।

 

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर-हेजलवुड ने लूटी महफिल, 3 ओवर में दिल्ली की आधी टीम सिर्फ 7 रन पर ढेर

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में हालत बेहद खराब थी, टीम ने सिर्फ 13 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए। जो एक शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया। इसके बाद बल्लेबाज थोड़ा संभलकर खेले लेकिन रन गति तेज नहीं कर पाए। 7 से 15 ओवर के बीच टीम ने 2 विकेट खोकर 58 रन जरूर जोड़े। आखिर में हालात और बिगड़ गए दिल्ली की टीम पूरे डेथ ओवर भी नहीं खेल पाई। इस दौरान 2 विकेट गंवाकर सिर्फ 4 रन ही बना सकी। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 16.3 ओवर में महज 75 रन पर सिमट गई।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से उनके इम्पैक्ट प्लेयर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। उनके अलावा डेविड मिलर ने 19 रन की पारी खेली, बाकी पूरा टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरु के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। रसिख सलाम, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को 1-1 विकेट मिला।

 

यह भी पढ़ें: गुस्से में बल्ला-हेलमेट पटकना अंगकृष रघुवंशी को पड़ा भारी, BCCI ने दी सजा

बेंगलुरु की पारी

RCB ने अपनी पारी की शुरुआत बिल्कुल ऐसे की जैसे टीम पहले से ही बड़े टारगेट का पीछा करने के मूड में हो। पावरप्ले में ही टीम ने मैच लगभग अपने नाम कर लिया था। पहले 6 ओवर के अंदर बेंगलुरु ने 1 विकेट खोकर 65 रन ठोक दिए। इसके बाद अगले ही ओवर में 12 रन और जोड़कर पूरी तरह मुकाबले पर पकड़ बना ली। 6.3 ओवर तक RCB का स्कोर 1 विकेट पर 77 रन हो चुका था। इसी मजबूत शुरुआत की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह मैच 81 गेंदें बाकी रहते 9 विकेट से आसानी से जीत लिया।

बेंगलुरु की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए और नाबाद रहे। उनके साथ विराट कोहली भी क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने नाबाद 23 रन बनाए। वहीं जैकब बेथेल ने 20 रन का योगदान दिया। इस पारी की खास बात यह रही कि विराट कोहली ने अपने IPL करियर में 9000 रन पूरे कर लिए। दूसरी तरफ दिल्ली की ओर से काइल जैमीसन ने 1 विकेट हासिल किया।

 

यह भी पढ़ें: 'भैया नहीं ब्रदर बोलो', रिंकू सिंह की बहन और सुनील नरेन की बातें हुई वायरल

दिल्ली से कहां हुई चूक?

पिछले मैच में इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रन बना दिए थे लेकिन इस बार हालत बिल्कुल उलट रही। टीम मुश्किल से 76 रन का ही टारगेट खड़ा कर पाई। पूरी टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल हो गया। हाल यह रहा कि तीन बल्लेबाज तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जबकि दो खिलाड़ी सिर्फ 1-1 रन ही बना सके। हैरानी की बात यह है कि यही दो बल्लेबाज पिछले मुकाबले में बड़ी पारी खेलकर टीम को 264 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा चुके थे।

 

जिस पिच पर पहले बेंगलुरु के गेंदबाज हावी नजर आए थे उसी पर इस बार दिल्ली के गेंदबाज शुरुआत से ही मैच पर पकड़ नहीं बना पाए। काइल जैमीसन ने हालांकि एक विकेट जरूर लिया लेकिन इसके लिए उन्हें 42 रन भी खर्च करने पड़े।


और पढ़ें