इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना आखिरी लीग स्टेज मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेला। शुक्रवार (22 मई) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में RCB के गेंदबाज बुरी तरह से पिटे। SRH ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और RCB के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए बोर्ड पर 255 रन टांग दिए।
अभिषेक शर्मा (22 गेंद में 56 रन) और हेनरिक क्लासेन (24 गेंद में 51 रन) ने 200 प्लस स्ट्राइक रेट से अर्धशतकीय पारियां खेली। वहीं ईशान किशन ने 46 गेंद में 79 रन ठोके। नीतीश कुमार रेड्डी ने महज 12 गेंद में नाबाद 29 रन बनाए। इससे पहले ट्रेविस हेड ने 16 गेंद में 26 रन जड़े। SRH के सभी बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर रहा, जिससे उसने RCB के खिलाफ अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच CSK स्टार ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट
भुवनेश्वर भी नहीं बच पाए
IPL 2026 में अब तक बेहतरीन गेंदबाजी करते आ रहे भुवनेश्वर कुमार भी रन रोकने में नाकाम रहे। पर्पल कैप की रेस में संयुक्त रूप से टॉप पर मौजूद भुवनेश्वर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 51 रन खर्चे। इसके साथ ही उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह IPL में सबसे ज्यादा 50 प्लस रन खर्चने के मामले में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर ने IPL में 9वीं बार 50 से ज्यादा रन दिए। मोहम्मद शमी भी 9 बार 50 प्लस रन खर्च चुके हैं।
IPL में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन खर्चने वाले गेंदबाज
- भुवनेश्वर कुमार - 9 बार
- मोहम्मद शमी - 9 बार
- हम्मद सिराज - 8 बार
यह भी पढ़ें: 2027 में धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK के कप्तान ऋतुराज के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस
हेजलवुड फिर महंगे रहे
भुवनेश्वर के अलावा जोश हेजलवुड और रसिख सलाम डार ने भी अपने कोटे के 4 ओवर में 50 से ज्यादा रन लुटाए। हेजलवुड ने 55 रन खर्चे तो रसिख ने 52 रन देकर 2 विकेट लिए। रोमारियो शेफर्ड और सुयश शर्मा और ने 3-3 ओवर में क्रमश: 37 और 36 रन दिए। क्रुणाल पंड्या ने सिर्फ 2 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 24 रन देकर क्लासेन का विकेट चटकाया। RCB के सभी गेंदबाजों की इकॉनमी 12 से ऊपर की रही, जिसने प्लेऑफ से पहले टीम की टेंशन बढ़ा दी है।