logo

ट्रेंडिंग:

IPL: आंद्रे रसेल ने शाहरुख खान के कहने पर लिया संन्यास, KKR के CEO ने खोला राज

IPL 2026 ऑक्शन से पहले आंद्रे रसेल को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद रसेल ने IPL से अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया। वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने ऐसा क्यों किया? पढ़िए।

Andre Rusell IPL

IPL 2025 के दौरान शॉट खेलते आंद्रे रसेल, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिग्गज कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने 30 नवंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से अचानक संन्यास लेकर वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान कर दिया था। रसेल का 37 साल की उम्र में IPL जैसी बड़ी लीग को छोड़ना सभी को चौंका गया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रसेल को IPL 2026 से पहले रिलीज कर दिया था। अटकलें लगाई जा रही थीं कि KKR उन्हें 15 दिसंबर को होने वाले प्लेयर ऑक्शन में खरीदकर दोबारा अपनी टीम में शामिल कर लेगी लेकिन ऑक्शन से दो हफ्ते पहले रसेल ने बड़ा फैसला लेते हुए सीधे लीग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

 

रसेल का इस तरह से रिटायर होना हर किसी को हैरान कर गया। वह ऑक्शन में उतरते तो आसानी से उनके जैसे खिलाड़ी के लिए 15 करोड़ से ऊपर की बोली लग सकती थी। ऐसे में आखिर उन्होंने यह फैसला क्यों लिया? इसका खुलासा हो गया है। KKR के CEO वेंकी मैसूर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में बताया कि रसेल का IPL से संन्यास लेना फ्रेंचाइजी के मेन मालिक शाहरुख खान का सुझाव था।

 

यह भी पढ़ें: कच्छ के रण से निकले राज लिम्बानी, IPL 2026 ऑक्शन में बनेंगे करोड़पति?

 

शाहरुख के कहने पर रसेल ने क्यों लिया संन्यास?

आंद्रे रसेल IPL 2024 से ही KKR का अभिन्न अंग रहे हैं। उन्होंने 11 सीजन इस फ्रेंचाइजी में बिताए। उनका KKR से भावनात्मक जुड़ाव रहा है। रसेल पर 2017 में एक साल का एंटी-डोपिंग बैन लगा था। इस मुश्किल समय में फ्रेंचाइजी ने उनका पूरा साथ दिया। KKR ने चोटिल होने पर भी रसेल का अच्छे से ख्याल रखा। इतने बेहतरीन रिश्ते के बाद जब रसेल को रिलीज करने की बात कही गई तो वह कई रातों तक सो नहीं सके। 

 

यह भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विकेटों की झड़ी लगा रहे इस युवा गेंदबाज पर ऑक्शन में बरसेंगे पैसे?

 

वेंकी मैसूर बताते हैं कि बाद में रसेल ने बात को समझा और अपनी बढ़ती उम्र को भी देखा। IPL 2026 तक वह 26 साल  के हो जाएंगे। उनका रोल फिनिशर का रहता है, जिसे IPL जैसी बेहद प्रतिस्पर्धी लीग में इस उम्र में अच्छे से निभाना मुश्किल होता। तिस पर से वह KKR को छोड़कर किसी और टीम के लिए खेलने के मूड में नहीं थे, जिसके बाद संन्यास का विकल्प सामने आया। 

 

वैंकी मैसूर ने कहा कि असल में यह शाहरुख का सुझाव था। हालांकि रसेल इस बात से परेशान थे। मगर उन्हें रिटायरमेंट प्लान अच्छा लगा और उन्होंने हामी भर दी। अब वह IPL में हमारे साथ पॉवर कोच के रूप में काम करेंगे। साथी ही वह KKR की अन्य फ्रेंचाइजियों के लिए खेलते रहेंगे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap