logo

ट्रेंडिंग:

IPL Retention: लिविंगस्टोन समेत इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB

आईपीएल 2026 के ऑक्शन को लेकर हल-चल तेज हो गई है। खिलाड़ियों को रिटेन करने की डेडलाइन का ऐलान जल्द हो सकता है। पढ़िए डिफेंडिंग चैंपियन RCB किन खिलाड़ियों को रिलीज करेगी।

RCB IPL Trophy

IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद जश्न मनाते RCB के खिलाड़ी। (Photo Credit: IPL/X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। माना जा रहा है कि IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में हो सकती है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबकि, ऑक्शन के लिए 13-15 दिसंबर का विंडो रखा गया है। इस बार मिनी ऑक्शन होना है, जिसके लिए रिटेंशन लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तय की गई है।

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और IPL की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि क्रिकबज ने फ्रेंचाइजियों के अधिकारियों से बातचीत के आधार पर रिपोर्ट किया है कि इन्हीं तारीखों पर सभी शेड्यूल रखे जाएंगेवेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि इस बार ऑक्शन भारत में ही हो सकता है। पिछली दो आईपीएल नीलामी दुबई और जेद्दा में आयोजित की गई थी।

 

यह भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, डॉन ब्रैडमैन के बाद किया यह कमाल

 

किन खिलाड़ियों को रिलीज करेगी RCB?

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पिछले सीजन 17 साल का खिताबी सूखा किया था। उसने जिन खिलाड़ियों पर दांव लगाया, लगभग सभी ने अपनी उपयोगिता साबित की। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन पर फ्रेंचाइजी ने बड़ी रकम खर्च की लेकिन उन्होंने निराश किया। इस लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन हैं। लिविंगस्टोन के लिए RCB ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। मगर वे कुछ खास नहीं कर पाए।

 

लिविंगस्टोन को आईपीएल 2025 में RCB ने 10 मैचों में उतारा, जिसमें वह 133.33 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 133 रन ही बना पाए। वहीं बॉलिंग में उनके नाम महज 2 विकेट रहा। इस फ्लॉप शो के बाद कम ही उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करेगी।

 

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका से हार का क्या रहा असर... ऋचा घोष ने बताया ड्रेसिंग रूम का माहौल

 

रसिख सलाम डार की भी होगी छुट्टी?

 

अनकैप्ड भारतीय ऑलराउंडर रसिख सलाम डार के लिए RCB ने 6 करोड़ खर्च किए थे। हालांकि उन्हें दो मैचों में मौके दिए। इन दो मैचों में रसिख सलाम डार अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उन्होंने 6 ओवर डाले और 11.66 की इकॉनमी से रन दिए। उनके खाते में सिर्फ 1 ही विकेट रहा। RCB उन्हें रिलीज कर अपने पर्स को बड़ा करना चाहेगी, ताकि वह ऑक्शन में मौजूद अन्य खिलाड़ियों पर दांव लगा सके। इसके अलावा नुवान तुषारा (1.60 करोड़), लुंगि एनगिडी (1 करोड़) और स्वप्निल सिंह (50) की भी RCB से छुट्टी हो सकती है।

 

इन खिलाड़ियों की रिलीज कर सकती है RCB

  • लियम लिविंगस्टोन - 8.75 करोड़
  • रसिख सलाम डार - 6 करोड़
  • नुवान तुषारा - 1.60 करोड़
  • लुंगि एनगिडी - 1 करोड़
  • स्वप्निल सिंह - 50 लाख

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap