logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL में चाहते हैं आपके बच्चे भी माचाएं धमाल? क्रिकेट कोचिंग इंस्टीट्यूट्स जानिए 

IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचा दिया है। हर जगह उन्हीं की चर्चा है। अगर वैभव की तरह आप भी अपने बच्चों को प्रोफेशनल क्रिकेटर बनाना चाहते हैं तो आप उन्हें कोचिंग के लिए भेज सकते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi IPL

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शॉट खेलते वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2026 का सीजन चल रहा है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गजों की खूब पिटाई की है। इतनी छोटी उम्र में वैभव बड़े दिग्गज गेंदबाजों को छक्के जड़ रहे हैं। पूरे देश में छोटे-छोटे बच्चे भी टीवी के सामने बैठकर सपना देख रहे हैं कि एक दिन स्टेडियम में वह भी वैभव की तरह धमाल मचाएंगे। मां-बाप के दिल में भी क्रिकेट का अलग ही क्रेज है और वह भी अपने बच्चे को प्रोफेशनल क्रिकेटर बनाना चाहते हैं लेकिन सवाल यही है कि शुरुआत कहां से की जाए। 

 

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे क्रिकेट में अपना करियर बनाएं तो आपको पता होना चाहिए की बड़े स्टेज और ग्राउंड से पहले वैभव जैसे सभी क्रिकेटर्स ने छोटे ग्राउंड और एकेडमी से तैयारी शुरू की थी। देशभर में कई छोटे बड़े क्रिकेट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हैं जहां आप अपने बच्चों को ट्रेनिंग के लिए भेज सकते हैं। ये एकेडमियां सिर्फ बल्लेबाजी-गेंदबाजी नहीं सिखातीं, बल्कि फिटनेस, मेंटल स्ट्रेंथ और IPL लेवल की ट्रेनिंग भी देती हैं।

 

यह भी पढ़ें: वैभव के पास बैठ डगआउट में फोन चलाते दिखे RR के मैनेजर, क्या हो सकती है कार्रवाई?

देशभर में कई एकेडमी

BCCI से जुड़ी अकादमियों से लेकर IPL फ्रैंचाइजी की अपनी एकेडमियां तक देश के अलग-अलग हिस्सों में क्रिकेट ट्रेनिंग के विकल्प हैं। आप जिस शहर में रहते हैं उस शहर के हिसाब से अपने लिए बेस्ट ऑप्शन का चयन कर सकते हैं। हर जगह से खिलाड़ी राज्य की टीम, रणजी और फिर IPL तक पहुंच रहे हैं। 

बेस्ट एकेडमी

नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA)- कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित यह एकेडमी BCCI की सबसे बड़ी एकेडमी है। यहां युवा खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग मिलती है। बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग और फिटनेस पर पूरा फोकस किया जाता है। कई IPL स्टार्स इसी एकेडमी से निकले हैं। इसमें ट्रायल के आधार पर एडमिशन होता है।

 

MRF पेस फाउंडेशन- चेन्नई में स्थित यह एकेडमी पेस बॉलर्स के लिए स्वर्ग है। दुनिया भर के कोच यहां ट्रेनिंग देते हैं। अगर आपका बच्चा तेज गेंदबाज बनना चाहता है तो ये बेस्ट जगह है। IPL के कई तेज गेंदबाज यहीं से निकले हैं।

 

कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट (KIOC)- यह एकेडमी भी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित है। बच्चों और युवाओं के लिए साल भर की ट्रेनिंग यहां पर दी जाती है। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ग्राउंड, वीडियो एनालिसिस और प्रोफेशनल कोच की व्यवस्था यहां पर है। यहां से कई खिलाड़ी रणजी और IPL तक पहुंच चुके हैं।

 

सहवाग क्रिकेट एकेडमी- दिल्ली से सटे हरियाणा के झज्जर में यह एकेडमी स्थित है। यहां बैटिंग पर खास फोकस किया जाता है।  U-14 से U-19 तक के खिलाड़ियों को यहां पर ट्रेनिंग दी जाती है। 


वेंगसरकर क्रिकेट एकेडमी- यह एकेडमी मुंबई में स्थित है। दिलीप वेंगसरकर की एकेडमी मुंबई की बेस्ट ग्राउंड और कोचिंग में से एक है। रणजी और IPL प्लेयर्स लगातार निकल रहे हैं और यहां लेवल 1 और 2 सर्टिफाइड कोच ट्रेनिंग देते हैं।

 

राजस्थान रॉयल्स एकेडमी - IPL फ्रैंचाइजी की अपनी एकेडमी है। जयपुर, नागपुर, गुवाहाटी समेत कई शहरों में इसकी ब्रांच है। यहां से सीधे IPL ट्रायल्स का रास्ता खुलता है। इस एकेडमी में लड़के-लड़कियां दोनों ट्रेनिंग ले सकते हैं।

 

दिल्ली कैपिटल्स एकेडमी-  दिल्ली और आसपास के स्कूलों में यह एकेडमी काम करती है। BCCI लेवल कोच और IPL स्टाइल ट्रेनिंग के लिए काफी मशहूर है। स्कूल क्रिकेट से शुरू करके प्रोफेशनल लेवल तक का सफर तय करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

 

यह भी पढ़ें: MI vs RCB: रोहित या विराट कौन बनाएगा ज्यादा रन, फ्री में यहां देखें मुकाबला

अहम रोल निभाती हैं एकेडमियां

ये एकेडमियां सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि डिसिप्लिन, पढ़ाई और फ्यूचर भी संभालती हैं। कई जगह रेसिडेंशियल फैसिलिटी भी है यानी आप वहीं रहकर तैयारी कर सकते हैं। कुछ एकेडमी की फीस आमतौर पर 3,000 से 35,000 रुपये प्रति सेशन तक होती है। एडमिशन के लिए ज्यादातर जगह ट्रायल होते हैं जिसमें बच्चे की उम्र, स्किल और लगन देखी जाती है। 


और पढ़ें