logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, IPL 2026 में बिहार के ये दो खिलाड़ी भी बिखेरेंगे जलवा

IPL 2026 में बिहार के तीन खिलाड़ी उतरने वाले हैं। वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में दिखेंगे। उनके अलावा दो खिलाड़ी कौन हैं? पढ़िए।

Mohammed Izhar

मोहम्मद इजहार, Photo Credit: Mohammed Izhar/Insta

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं। 14 साल के वैभव ने पिछले साल IPL डेब्यू किया था। उन्होंने महज 35 गेंद में शतक ठोक रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी। वह IPL में सेंचुरी जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। साथ ही वैभव ने इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक ठोकने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। वैभव इस सीजन भी राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में दिखने वाले हैं। इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया है। वैभव के अलावा बिहार के दो और खिलाड़ी भी IPL 2026 में नजर आएंगे। आइए जानते हैं बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलकर IPL टीमों में जगह बनाने वाले ये दो खिलाड़ी कौन हैं।

साकिब हुसैन

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन का यह दूसरा IPL सीजन है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। साकिब इससे पहले IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा रह चुके हैं। KKR ने इस गोपालगंज के रहने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपये में खरीदा था। साकिब IPL ऑक्शन में बिकने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बने। उनसे पहले बिहार में जन्मे और बिहार के लिए खेलते हुए किसी खिलाड़ी ने IPL तक का सफर तय नहीं किया था। हालांकि उस सीजन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

 

यह भी पढ़ें: ढाई साल पहले खेला आखिरी टी20, अब KKR में एंट्री, कौन हैं सौरभ दुबे?

साकिब को SRH के साथ IPL डेब्यू का मौका मिल सकता है। 21 साल के साकिब ने अब तक 6 फर्स्ट क्लास और 12 टी20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 16 विकेट, जबकि टी20 में 10 विकेट दर्ज हैं। साकिब चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के नेट गेंदबाज भी रह चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग पर मंडराया संकट, बांग्लादेश ने मोहसिन नकवी का छोड़ा साथ!

मोहम्मद इजहार

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार को IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। 22 साल के इजहार ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में सनसनी मचाई थी। उन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट झटके थे। इजहार ने इस दौरान अब्दुल समद, अर्शीन कुलकर्णी और सुयश प्रभुदेसाई जैसे IPL स्टार्स को पवेलियन की राह दिखाई थी। इसके बाद उन पर MI ने दांव लगाया। बिहार की राजधानी पटना में जन्मे इजहार का यह पहला IPL सीजन है। पिछले सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स के नेट गेंदबाज थे।


और पढ़ें