logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हैदराबाद के खिलाफ एक बदलाव के साथ उतरी चेन्नई, क्या टीम में हैं एमएस धोनी?

IPL 2026 का 63वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीता, CSK एक बदलाव के साथ उतरी है।

IPL 2026 CSK vs SRH Playing 11

एमएस धोनी, Photo Credit: ANI

IPL 2026 का 63वां मैच 18 मई को खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। चेन्नई ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है, जिससे इस बात पर बहस हो रही है कि क्या एमएस धोनी इस प्लेइंग-11 में शामिल होंगे।

 

एमएस धोनी एमए चिदंबरम स्टेडियम में हैं लेकिन उन्हें इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है। यह चेन्नई का इस सीजन का आखिरी होम मैच है। क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि एमएस धोनी इस मैच में खेलेंगे। पिछले कुछ दिनों से ऐसी बातें हो रही थीं कि धोनी इस मैच को खेलने के बाद रिटायर हो सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

 

यह भी पढ़ें: ट्रोल हो रहे बाबर आजम ने एक ही पारी में कर दिया हिसाब, कोहली को भी छोड़ा पीछे

एमएस धोनी पर गायकवाड़ का बयान

टॉस जीतने के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'एमएस धोनी अभी टीम के साथ हैं लेकिन इस मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। उम्मीद है हम यह मैच जीतेंगे, फिर क्या पता आखिरी मैच में धोनी खेलते नजर आ जाएं। हमने टीम में सिर्फ एक बदलाव किया है। गुरजपनीत की जगह अकील टीम में आए हैं।'

CSK vs SRH प्लेइंग-11

  • चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।
    इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह।
  • सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
    इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।


और पढ़ें