IPL 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। टॉस दिल्ली ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। इस मैच में दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी फिट होकर टीम में वापस आ गए हैं। वहीं चेन्नई ने भी अपनी प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए हैं।
प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। जो भी टीम यहां जीत दर्ज करेगी, वह पॉइंट्स टेबल में अच्छी छलांग लगा सकती है। दिल्ली और चेन्नई ने अब तक 9-9 मैच खेले हैं, जिनमें दोनों के खाते में 4-4 जीत और 5-5 हार दर्ज हैं। हालांकि, दोनों के बीच अंतर नेट रन रेट का है CSK का +0.005 है, जबकि DC का -0.895। इसी वजह से चेन्नई फिलहाल छठे स्थान पर है, जबकि दिल्ली सातवें नंबर पर काबिज है।
यह भी पढ़ें: IPL में अब कोई टारगेट सेफ नहीं, इस सीजन 8 बार चेज हुए 220 प्लस रन
फिट होकर लौटे लुंगी एनगिडी
लुंगी एनगिडी को चोट उस वक्त लगी जब वो पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। कैच लेने के दौरान एनगिडी बुरी तरह गिर गए और उनका सिर जमीन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। अब चेन्नई उन्हें प्लेइंग 11 में काइल जैमीसन की जगह लाया गया है।
दो बदलाव के साथ उरती चेन्नई
टॉस हारने के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'पिछले 2–3 मैचों में हमें काफी पॉजिटिव चीज़ें दिखी हैं। भले ही हर मैच नहीं जीते लेकिन टीम में अच्छे संकेत दिख रहे हैं। अभी सफर लंबा है। घोष के चोटिल होने के बाद हमें टीम में थोड़ा बदलाव करना पड़ा है। आज दो बदलाव किए गए हैं अकील होसेन और गुरजपनीत सिंह टीम में आए हैं।'
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने LSG को धो डाला, 44 गेंद में 84 रन ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
DC vs CSK की प्लेइंग-11
- दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विप्रज निगम, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार, डेविड मिलर।
- चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, सरफराज खान।