logo

मूड

ट्रेंडिंग:

DC vs GT: गुजरात ने दिल्ली से छीनी जीत की हैट्रिक, टाइटंस 1 रन से जीता

IPL 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। यह एक हाई स्कोरिंग मैच था। जिसे गुजरात जीतने में सफल रहा।

IPL 2026 DC vs GT highlights

गुजरात टाइटंस की टीम केएल राहुल को आउट करने के बाद जश्न मनाती हुई। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 14वां मैच बहुत रोमांचक रहा। यह मैच 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। गुजरात ने इस मैच में बड़ा स्कोर बनाया और 1 रन से मैच जीत लिया। यह IPL 2026 में गुजरात की पहली जीत है। वहीं इस सीजन में दिल्ली की यह पहली हार है। दिल्ली जीत की कगार पर थी, तभी गुजरात ने आखिरी बॉल पर मैच जीत लिया, जिससे दिल्ली इस सीजन में जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई।

 

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है। इस जीत के साथ, गुजरात -0.270 के नेट रन रेट के साथ छठे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स तीन मैचों में दो जीत और एक हार के बाद +0.811 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है।

 

यह भी पढ़ें: गुवाहाटी में राजस्थान ने मुंबई को किया धराशायी, दर्ज की लगातार तीसरी जीत

गुजरात टाइटंस की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत जबरदस्त रही। टीम ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 68 रन बनाए। फिर, टीम बीच के ओवरों में और भी खतरनाक हो गई। 7 से 15 ओवर के बीच सिर्फ एक विकेट खोकर 93 रन बनाए। वहीं, डेथ ओवरों में गुजरात ने दो विकेट खोकर 49 रन बनाए। जिसके बदलौत गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन का बड़ा टोटल बनाने में कामयाब रही।

गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 55 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 52 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: कोलकाता बनाम पंजाब का मैच रद्द, बारिश ने डाली बाधा; दोनों टीमों को 1-1 अंक

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने भी शानदार शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 63 रन बनाए। हालांकि, बीच के ओवरों में टीम लड़खड़ा गई। 7 से 15 ओवर के बीच दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 79 रन बनाए। इसके बाद डेथ ओवरों में टीम ने वापसी की। 16 से 20 ओवर के बीच DC ने 4 विकेट खोकर 67 रन बनाए। हालांकि, आखिरी बॉल पर टीम को 2 रन चाहिए थे, जो दिल्ली नहीं बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसकी वजह से गुजरात टाइटंस यह मैच 1 रन से जीतने में कामयाब रही।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। पथुम निसांका ने 41 रन बनाए और डेविड मिलर 41 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।


और पढ़ें