logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फिन एलेन ने दिल्ली में किया धुआं-धुआं... KKR को दिलाई लगातार चौथी जीत, DC बाहर!

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत का चौका लगा दिया है। विस्फोटक ओपनर फिन एलेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़कर KKR को लगातार चौथी दिलाई।

Finn Allen DC vs KKR IPL 2026

फिन एलेन, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत में लगातार हार रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अब जीत का चौका लगा दिया है। KKR ने शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को रौंदकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित रखी हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 51वें मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और DC को 142 रन पर ही रोक दिया। इसके बाद फिन एलेन के आतिशी शतक की मदद से 14.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे विस्फोटक ओपनर एलन ने शुरुआत में समय लिया और फिर DC के गेंदबाजों की चौतरफा धुनाई की। उन्होंने छक्के के साथ मैच फिनिश किया और 47 गेंद में अपनी पहली IPL सेंचुरी पूरी की। यह KKR के किसी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक रहा। एलन ने अपनी पारी में 5 चौके और 10 छक्के उड़ाए। कैमरन ग्रीन 27 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद लौटे।

 

यह भी पढ़ें: इससे अच्छा टेस्ट ही खेल लो... अक्षर पटेल की धीमी बैटिंग पर भड़के फैंस

DC का सफर लगभग समाप्त

अपने घरेलू मैदान पर टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी DC ने धांसू आगाज किया। केएल राहुल और पथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने उसे 5 ओवर में ही 49 रन तक पहुंचा दिया। राहुल 14 गेंद में 23 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। उनके जाने के बाद नीतीश राणा (8), समीर रिजवी (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (2) भी सस्ते में चलते बने। निसांका ने एक छोर से आक्रामक बल्लेबाजी की मगर वह अर्धशतक जड़ने के बाद अनुकूल रॉय का शिकार बन गए। 

 

यह भी पढ़ें: IPL पर मंडरा रहा हनी ट्रैप का खतरा! BCCI ने टीमों को क्यों आगाह किया?

 

DC की आधी टीम 89 रन पर सिमट गई थी। यहां से आशुतोष शर्मा ने मोर्चा संभाला और 28 गेंद में 39 रन ठोक DC की पारी को ट्रैक पर लाना चाहा। मगर कप्तान अक्षर पटेल (22 गेंद में 11 रन) की धीमी बल्लेबाजी के चलते आशुतोष टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। KKR की ओर से अनुकूल और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए। सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा और कैमरन ग्रीन के खाते में 1-1 विकेट रहे।

 

KKR ने रन चेज में रहाणे (13) और अंगकृष रघुवंशी (1) के विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए लेकिन एलेन ने तूफानी पारी खेल उसे बिना किसी परेशानी के जीत दिला दी। इस हार के बाद DC अब प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है।


और पढ़ें