logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 Final: खिताबी जंग में RCB ने चुनी गेंदबाजी, एक बदलाव के साथ उतरी GT

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

Patidar Gill IPL Trophy GT vs RCB 2026 Final

फाइनल में टॉस के बाद ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के दौरान रजत पाटीदार और शुभमन गिल, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। GT के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। यानी दोनों टीमें जो चाहती थीं, उन्हें वह मिल गया है।

 

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है। GT की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। साई किशोर की जगह अरशद खान की प्लेइंग-XI में वापसी हुई है। GT की टीम जब टोटल डिफेंड करेगी, तब प्रसिद्ध कृष्णा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्वालिफायर 2 में बुरी तरह पिटे, फिर भी राशिद खान से क्यों डरे हुए हैं RCB फैंस?

वेंकटेश अय्यर होंगे RCB के इम्पैक्ट प्लेयर

RCB ने लेग स्पिनर सुयश शर्मा को मौका नहीं दिया है। जैकब डफी को प्लेइंग-XI में बरकरार रखा गया है। वह भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के साथ मिलकर नई गेंद की जिम्मेदारी संभालेंगे। RCB के रन चेज के दौरान वेंकटेश अय्यर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरेंगे।

पहले गेंदबाजी करना कितना फायदेमंद?

IPL के इतिहास में फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें 10 बार जीती हैं। वहीं चेजिंग टीम 8 बार चैंपियन बनी है। अब देखना होगा कि RCB की टीम का पहले गेंदबाजी करने का फैसला कितना सही होता है।

 

यह भी पढ़ें: पावरप्ले में तय होगी फाइनल होगी तस्वीर, आंकड़े गवाह

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, जैकब डफी

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

 
गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर


और पढ़ें