logo

मूड

ट्रेंडिंग:

GT vs SRH: 16 अंकों के साथ टॉप पर पहुंची गुजरात, हैदराबाद को 82 रन से रौंदा

IPL 2026 का 56वां मैच 12 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। गुजरात ने यह मैच 82 रनों से जीत लिया।

IPL 2026 GT vs SRH highlights

ईशान किशन और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी, Photo Credit:

शेयर करें

google_follow_us

IPL 2026 का 56वां मुकाबला काफी लो-स्कोरिंग रहा। यह मैच 12 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। मैच में गुजरात के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए लेकिन टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबला पूरी तरह पलट दिया। गेंदबाजों की दमदार मेहनत की बदौलत गुजरात ने यह मैच 82 रन से अपने नाम कर लिया।

 

IPL 2026 के 56वें मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद गुजरात टाइटंस अब 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गई है। टीम ने 12 मैचों में 8 मुकाबले जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना किया है। गुजरात का नेट रन रेट अब +0.551 हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: BAN vs PAK: कौन हैं नाहिद राणा? जिसने पाकिस्तान की कर दी ऐसी-तैसी

 

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की पोजीशन में तो कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन टीम के नेट रन रेट में गिरावट आई है। हैदराबाद ने 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। टीम के खाते में 14 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.331 है।

गुजरात टाइटंस की पारी

टॉस हारने के बाद गुजरात को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया गया और हैदराबाद के गेंदबाजों ने शुरुआत में इस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिया। पावरप्ले में गुजरात की टीम सिर्फ 34 रन ही बना सकी और उसके 2 विकेट भी गिर गए। हालांकि इसके बाद टीम ने मिडिल ओवरों में वापसी की। 7 से 15 ओवर के बीच गुजरात ने सिर्फ 1 विकेट खोकर 80 रन जोड़ दिए। वहीं आखिरी ओवरों में भी बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे। 16 से 20 ओवर के बीच टीम ने 2 विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए। इसी दमदार फिनिश की बदौलत गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया।

गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन ठोके। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। इनके अलावा निशांत सिंधु ने 22 रन की पारी खेली। दूसरी तरफ हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट झटके, जबकि पैट कमिंस को 1 सफलता मिली।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरी मां क्रिकेट के बारे में नहीं...', IPL में छाने के बाद बोले माधव तिवारी

हैदराबाद की पारी

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 34 रन बना सकी। इसके बाद भी SRH के बल्लेबाज संभल नहीं पाए और गुजरात के गेंदबाज लगातार दबाव बनाकर रखते रहे। 7वें से 15वें ओवर के बीच हैदराबाद ने 6 विकेट खो दिए और सिर्फ 52 रन ही जोड़ पाई। हालत ऐसी रही कि टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। SRH की पूरी टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर ढेर हो गई। वहीं गुजरात टाइटंस ने शानदार गेंदबाजी के दम पर यह मुकाबला 82 रन से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के पीछे पड़ा 2022 वाला भूत, लगातार दूसरे मैच में नहीं खुला खाता

 

सनराइजर्स हैदराबाद का कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। टीम की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए, जबकि सलिल अरोड़ा ने 16 रन की पारी खेली। दूसरी ओर गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट झटके। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया। मोहम्मद सिराज और राशिद खान को भी 1-1 विकेट मिला।


और पढ़ें