इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 66वें मुकाबले में आज (21 मई) गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में CSK ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अपने होम ग्राउंड पर GT पहले बैटिंग करती नजर आएगी।
CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के वक्त बताया कि टीम में दो बदलाव है। लेफ्ट आर्म स्पिनर अकील हुसैन की जगह गुरजपनीत सिंह खेल रहे हैं। वहीं मैथ्यू शॉर्ट ने प्रशांत वीर को रिप्लेस किया है। GT बिना किसी बदलाव के उतरी है।
यह भी पढ़ें: गुरनूर, सुथार, हर्ष और प्रिंस... भारतीय टीम तक कैसे पहुंचे 4 गुमनाम चेहरे?
CSK के लिए आखिरी मौका
पांच बार की चैंपियन CSK को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत की जरूरत है। GT के खिलाफ जीत के बाद वह 14 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी। GT के खिलाफ जीत के बाद उसे दुआ करनी होगी कि पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स अपने बचे हुए मुकाबले हार जाएं। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को चमत्कारिक जीत हासिल नहीं करे, तभी उसके लिए बात बन पाएगी। अगर आज CSK हार जाती है तो उसका बोरिया बिस्तर बंध जाएगा।
GT की निगाहें टॉप-2 में फिनिश करने पर है। CSK के खिलाफ जीत से वह नंबर-2 पर अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी, जिससे उसे फाइनल में पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: जिद या मजबूरी? KKR ने अजिंक्य रहाणे के लिए कुर्बान कर दिया 3 करोड़ी प्लेयर
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अरशद खान
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र
चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान