logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जिद या मजबूरी? KKR ने अजिंक्य रहाणे के लिए कुर्बान कर दिया 3 करोड़ी प्लेयर

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे IPL 2026 में फ्लॉप साबित हुए हैं। टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

Ajinkya Rahane KKR IPL 2026

अजिंक्य रहाणे, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले इस बात की सबसे ज्यादा चर्च थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का कमान कौन संभालेगा? पिछले सीजन अजिंक्य रहाणे ने KKR की कप्तानी थी। उनकी अगुवाई में टीम 15 मैचों में सिर्फ 5 ही जीत हासिल कर पाई और टेबल में आठवें पायदान पर रही। रहाणे का बल्ले से प्रदर्शन संतोषजनक रहा था। उन्होंने 12 पारियों में 147.72 के स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाए थे। हालांकि वह KKR को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। 

 

टीम में रहाणे की जगह पर सवालिया निशान थे, जिसके चलते नए सीजन से पहले KKR की लीडरशिप में बदलाव की उम्मीद की जा रही थी लेकिन मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा। रहाणे से कप्तानी नहीं ली गई और फिर जिसका डर था वही हुआ। KKR को शुरुआती 6 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अब टीम प्लेऑफ की रेस में बस सांसें गिन रही है। बुधवार (20 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ जीत के बावजूद उसकी किस्मत राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों में है। अगर RR रविवार को MI को शिकस्त दे देती है तो KKR के लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: गेंदबाजों को मिली थोड़ी सी मदद और ईडन गार्डंस में ढेर हो गए धुरंधर

इस बल्ले से भी फ्लॉप हुए रहाणे

रहाणे मौजूदा सीजन में अब तक 13 पारियों में 22.66 की औसत से सिर्फ 272 रन ही जोड़ पाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.14 का ही रहा है। बुधवार को MI के खिलाफ 148 रन के चेज में वह 17 गेंद खेलकर 21 रन ही बना पाए। रहाणे के एक और फ्लॉप शो के बाद फिर से इस बात की बहस छिड़ गई है कि क्या टीम में उनकी जगह बनती थी? KKR के बेंच पर तेजस्वी दहिया जैसे खिलाड़ी बैठे हुए हैं, जिन्हें इस फ्रेंचाइजी ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। अगर अंगकृष रघुवंशी को MI के खिलाफ मैच के दौरान सिर में चोट नहीं लगी होती तो तेजस्वी को इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिलता। उन्हें कन्कशन सबस्टिट्यूट के तौर पर उतारा गया, जिससे वह अपना IPL डेब्यू कर पाए।

 

यह भी पढ़ें: कब से शुरू हो रही है रणजी ट्रॉफी? BCCI ने जारी किया शेड्यूल

 

DPL 2025 के दौरान बल्लेबाजी करते तेजस्वी दहिया, Photo Credit: DPL/X

दिल्ली से आने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज का टी20 में स्ट्राइक रेट 168.65 का है। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए 10 पारियों में 48.43 के बेजोड़ औसत और 190.45 के धांसू स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए थे। वह नीतीश राणा (34) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा छक्के (29) लगाने वाले बल्लेबाज थे। तेजस्वी की सिक्स हिटिंग क्षमता को देखते हुए ही KKR ने उन पर बड़ा दांव लगाया था लेकिन रहाणे के रहते उन्हें मौके नहीं मिले।


और पढ़ें