logo

मूड

ट्रेंडिंग:

KKR और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक जंग, ईडन गार्डंस में कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026 में आज KKR और GT के बीच भिड़ंत होनी है। दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। पढ़िए पिच रिपोर्ट।

Rahane KKR IPL 2026

KKR के खिलाड़ी, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 60वें मुकाबले में आज (16 मई) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। यह अहम मुकाबला शाम 7:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में होना है। GT प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से एक जीत दूर है। उसके पास फिलहाल 16 पॉइंट्स हैं। दूसरी तरफ KKR की उम्मीदें कम हैं। अगर आज वह जीत भी जाती है, तो उसकी राहें आसान नहीं होंगी। इसके बाद उसे अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे और दुआ करनी होगी कि बाकी के नतीजे भी उसके हक में जाएं।

जीत के रथ पर सवार है GT

शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT ने IPL 2026 के पहले हाफ में 7 मैचों में 3 ही जीत हासिल की थी। उसका अभियान डगमगाता हुआ दिख रहा था लेकिन टीम ने सही समय पर लय पकड़ी और लगातार 5 मैचों में जीत हासिल कर प्लेऑफ के लिए मजबूत दावा ठोक दिया। GT अब प्लेऑफ ही नहीं, बल्कि टॉप-2 में फिनिश करने के बारे में सोच रही होगी। वह KKR को हराती है तो प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के साथ-साथ टॉप-2 में भी अपनी जगह लगभग पक्की कर सकती है।

 

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट से रिटायर क्यों हुए विराट कोहली? जवाब तो गोलमोल है

KKR को पिछले मैच में मिली है हार

KKR की सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही थी। वह 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। उसका प्लेऑफ से बाहर होना तय माना जा रहा था। हालांकि अजिंक्य रहाणे ब्रिगेड ने इसके बाद लगातार 4 मैचों में जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। KKR प्लेऑफ के लिए मजबूत दावेदार के रूप में उभर रही थी लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार ने उसकी राह मुश्किल कर दी है। अब वह करो या मरो की स्थिति में है।

KKR vs GT पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डंस में IPL 2026 का आखिरी मुकाबला 19 अप्रैल को खेला गया था। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के चलते KKR को लगभग एक महीने तक घर से बाहर ही खेलना पड़ा। अब वह अपने बचे हुए 3 मैच ईडन गार्डंस में खेलेगी। इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं और आज भी रनों की बारिश होने की पूरी संभावना है। पिच पूरी तरह से सपाट है, क्योंकि पिच पर कोई घास मौजूद नहीं है। कल कोलकाता में भारी बारिश हुई थी लेकिन आज मौसम साफ रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: 'शब्दों में नहीं बयान कर सकता', IPL जीत पर पहली बार खुलकर बोले विराट कोहली

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

कोलकाता नाइट राइडर्स - फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे


गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/आर साई किशोर


और पढ़ें