logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टेस्ट क्रिकेट से रिटायर क्यों हुए विराट कोहली? जवाब तो गोलमोल है

विराट कोहली, दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने करीब 1 साल पहले, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब उन्होंने वजह भी बता दी है।

Virat Kohli

विराट कोहली। Photo Credit: PTI

विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिए हुए एक साल हो गए। उनके फैसले पर हर कोई हैरान रह गया था। उन्होंने संन्यास के बाद इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश भी लिखा था कि वह अपने क्रिकेट करियर को हमेशा मुस्कुराते हुए याद करेंगे। तब से लेकर अब तक, उनके करोड़ों प्रशंसक सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि विराट कोहली ने संन्यास लिया क्यों।

विराट कोहली के संन्यास के लिए कई अटकलें लगाई गईं। कुछ ने कहा कि गौतम गंभीर के साथ उनका झगड़ा है, कुछ लोगों ने कहा कि बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल ऑफ इंडिया (BCCI) के साथ विराट कोहली तालमेल नहीं बिठा पाए। उन्होंने बेहतरीन खेल के बाद भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया। 

यह भी पढ़ें: 'शब्दों में नहीं बयान कर सकता', IPL जीत पर पहली बार खुलकर बोले विराट कोहली

विराट कोहली, क्रिकेटर:-
जब मैं खेलने के लिए आता हूं, मैं 100 फीसदी खेलने की कोशिश करता हूं। मैं ऐसे खेलता कि जैसे मेरे लिए हर गेंद, आखिरी गेंद हो। इसके बाद भी अगर मुझे अपनी काबिलियत और अहमियत साबित करनी पड़े तो यह जगह, मेरे लिए नहीं है। 

अब विराट ने क्या कहा है?

विराट कोहली ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर मयांती लंगर से बात करते एक इंटरव्यू में कहा,  'अगर मैं जिस माहौल में हूं, वहां मैं वैल्यू ऐड कर सकता हूं और मुझे भी वैसा ही महसूस हो तो ठीक है। लेकिन अगर मुझे अपनी वैल्यू साबित करनी पड़े तो मैं उस जगह पर नहीं रहना चाहता।'

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच कोहली ने गंभीर-अगरकर पर फोड़ा बम, अब क्या करेगा BCCI?

गौतम गंभीर और BCCI की ओर था इशारा?

विराट कोहली ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कई लोग इसे विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। लंबे समय से सीनियर खिलाड़ियों और बीसीसीआई के बीच तनाव की खबरें आ रही थीं। रिपोर्ट्स में गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के बीच प्रैक्टिस के दौरान दूरी बताई गई थी। विराट और गंभीर के रिश्ते में भी पहले वाली गर्मजोशी अब नहीं रह गई थी।

 

 

IPL में कैसा खेल रहे हैं विराट कोहली?

 विराट के रिटायरमेंट से ठीक पहले रोहित शर्मा ने भी टेस्ट से संन्यास ले लिया था। टेस्ट और टी20 से दूर होने के बावजूद विराट इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार खेल रहे हैं। उन्होंने 12 पारियों में 484 रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट 165.75 रहा है। वे ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के पीछे पड़ा 2022 वाला भूत, लगातार दूसरे मैच में नहीं खुला खाता

टेस्ट में कैसा रहा है विराट कोहली का करियर?

विराट कोहली ने 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 123 मैचों में 9230 रन बनाए, औसत 46.85 रहा। उनके नाम 30 शतक और 51 अर्धशतक हैं। रिटायरमेंट के समय वह 10,000 टेस्ट रनों से सिर्फ 770 रन दूर थे। अगर खेलते रहते तो सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद दो फॉर्मेट में 10,000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन जाते।

Related Topic:#RCB#Virat Kohli

और पढ़ें