IPL 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 9 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा। एक समय लग रहा था कि KKR आसानी से ये मुकाबला जीत जाएगी लेकिन मुकुल चौधरी ने पूरा खेल ही पलट दिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए LSG को 3 विकेट से जीत दिला दी।
इस हार के साथ ही KKR की हालत और खराब हो गई है क्योंकि टीम IPL 2026 में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। कोलकाता चार मैचों में तीन हार और एक पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है। वहीं IPL 2026 में लखनऊ की यह लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के बाद LSG 4 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: सच में आउट थे फिन एलन? कैच विवाद पर उठे सवाल, वीडियो हो रहा वायरल
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी
टॉस हारने के बाद कोलकाता को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। KKR की शुरुआत धीमी रही और 1 से 6 ओवर के बीच टीम ने 1 विकेट खोकर सिर्फ 56 रन बनाए। इसके बाद टीम बीच के ओवरों में ज्यादा रन नहीं बना पाई और विकेट भी गंवाए। 7 से 15 ओवर के बीच कोलकाता ने 3 विकेट खोकर 59 रन बनाए। हालांकि डेथ ओवरों में कोलकाता ने वापसी की और 16 से 20 ओवर के बीच बिना कोई विकेट खोए 66 रन बनाए। जिसकी वजह से KKR ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बना पाई।
KKR के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 39 और कैमरन ग्रीन ने नाबाद 32 रन बनाए। वहीं, LSG के लिए मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट लिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में अब तक फ्लॉप रहे ये 5 महंगे खिलाड़ी, टीम पर बने बोझ!
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी
LSG की शुरुआत KKR से भी खराब रही। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लखनऊ ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 56 रन बनाए। इसके बाद लखनऊ ने बीच के ओवरों में वापसी की और 7 से 15 ओवर के बीच 4 विकेट खोकर 71 रन बनाए। डेथ ओवरों में टीम ने एक विकेट खोया लेकिन मुकुल चौधरी ने आतिशी पारी खेली और 16 से 20 ओवर के बीच में 55 रन बनाए। इस तरह मैच आखिरी गेंद तक गया और LSG ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए। लखनऊ ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया।
LSG के लिए आयुष बदोनी और मुकुल चौधरी ने शानदार पारी खेली। बदोनी ने 54 रन बनाए, जबकि मुकुल चौधरी 54 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, KKR के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट लिए। सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया।