logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इकाना की पिच नंबर-4 पर कहर बरपाएंगे LSG के पेसर्स, CSK का क्या होगा?

IPL 2026 में आज LSG और CSK के बीच टक्कर होनी है। दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। पढ़िए पिच रिपोर्ट।

Lucknow Cricket Stadium

लखनऊ का इकाना स्टेडियम, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 59वें मुकाबले में आज (15 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। यह बड़ा मुकाबला शाम 7:30 बजे से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होना है। CSK को प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बने रहने के लिए हर हाल में जीत जरूरी है। दूसरी तरफ LSG बाहर हो चुकी है। अब उसके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।

CSK की राह में रोड़ा बनेगी LSG? 

LSG ने लगातार 5 हार के बाद 7 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर जीत का स्वाद चखा था। हालांकि इसके बाद अगले ही मैच में वह चेपॉक में CSK से हार गई। LSG 5 दिन पहले मिली उस हार का बदला लेना चाहेगी। साथ ही उसकी निगाहें CSK का खराब करने पर भी होंगी। LSG 11 मैचों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। कप्तान ऋषभ पंत चाहेंगे कि टीम अब बचे हुए 3 मैचों में जीत दर्ज कर कुछ सम्मान हासिल करे।

 

CSK के लिए करो या मरो की स्थिति है। उसके लिए गलती की गुंजाइश नहीं बची है। अगर वह अपने आखिरी 3 मैचों में से 1 भी मैच गंवाती है, तो उसकी मुसीबतें बढ़ जाएंगी। ऐसे कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जीत की लय को बरकरार रखने के लिए बेताब होंगे।

 

यह भी पढ़ें: ज्वाला गुट्टा ने एक साल में दान किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, जानिए कारण

तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर

LSG और CSK की टक्कर इकाना स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर होगी। इस पिच पर अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं, जहां तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला है। उन दो मैचों में गिरे 30 विकेट में से 23 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। इस बार भी पेसर्स का जलवा देखने को मिल सकता है। LSG के पास मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, जो CSK के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: जीत की हैट्रिक लगा चुकी है CSK, अब हारी तो प्लेऑफ से हो जाएगी बाहर! समीकरण समझिए

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

लखनऊ सुपर जायंट्स - जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडन मारक्रम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मोहसिन खान/दिग्वेश राठी

 

चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, अंशुल कम्बोज, स्पेंसर जॉनसन/मैट हेनरी, नूर अहमद, मुकेश चौधरी


और पढ़ें