IPL 2026 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। 2011 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि रोहित शर्मा और एमएस धोनी एक-दूसरे के आमने-सामने नजर नहीं आएंगे। इस मैच में मुंबई की टीम अपनी पुरानी प्लेइंग-11 के साथ उतरी है, जबकि चेन्नई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है।
यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वह पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाएगी। IPL 2026 में मुंबई की टीम चेन्नई से आगे है। जबकि दोनों टीमों ने अब तक 6-6 मैच खेले हैं। दोनों ने 2 मैच जीते हैं और 4 मैच हारे हैं। हालांकि, नेट रन रेट में बड़ा अंतर है। मुंबई का नेट रन रेट +0.067 है, जबकि चेन्नई का नेट रन रेट -0.780 है। इस वजह से चेन्नई पॉइंट्स टेबल में 8वें और मुंबई 7वें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: LSG के 48 करोड़ पानी में डूबे... अपनी ही टीम के जानी दुश्मन बन गए हैं पूरन-पंत!
रोहित-धोनी मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं?
रोहित शर्मा ने इस सीजन के शुरू के चार मैच खेले थे। उन्हें इसी मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया और उन्हें बीच में ही मैदान छोड़कर जाना पड़ा। तब से वो धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं और वापसी की तैयारी में लगे हुए हैं।
वहीं, एमएस धोनी ने अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है। इस हफ्ते उन्होंने लंबा प्रैक्टिस सेशन किया, जिसमें विकेटकीपिंग और बैटिंग दोनों पर जमकर काम किया। अब वह भी मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 159 रन बनाकर जीत गई राजस्थान रॉयल्स, LSG की लगातार चौथी हार
MI vs CSK प्लेइंग 11
- मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे।
- चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील होसेन, उर्विल पटेल।