logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'करो या मरो' की जंग में RR की पहले बैटिंग, MI ने बुमराह को दिया आराम

IPL 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह 'करो या मरो' वाला मुकाबला है।

Hardik Pandya Riyan Parag MI vs RR IPL 2026

हार्दिक पंड्या और रियान पराग, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दोपहर के मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी अपने 'करो या मरो' वाले मुकाबले में RR की टीम पहले बैटिंग करती नजर आएगी।

 

RR के लिए अच्छी खबर है कि कप्तान रियान पराग और सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फिट होकर टीम में लौट आए हैं। हालांकि जडेजा इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में हैं। अगर RR की पारी बिखरती है तो वह बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: PBKS जीती लेकिन MI के हाथों में है उसकी किस्मत, KKR के पास भी मौका; समीकरण समझिए

बुमराह को आराम

दोपहर के मैच में आमतौर पर टीमें पहले बैटिंग करना पसंद करती हैं लेकिन हार्दिक का मानना है कि मुकाबला आगे बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगी। इसीलिए उन्होंने गेंदबाजी चुनी। RR के कप्तान पराग भी रन चेज ही करना चाहते थे। MI ने जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरेंगे।

 

यह भी पढ़ें: दूसरों को ट्रोल करा लो इनसे... खुद बुरी तरह पिट रहे, अर्शदीप का शर्मनाक रिकॉर्ड

RR के लिए हर हाल में जीत जरूरी

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए RR को यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है। अगर वह हार जाती है तो बाहर हो जाएगी। RR के हारने पर पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में से कोई एक टीम प्लेऑफ में जगह बनाएगी, जिसका फैसला आज शाम के मुकाबले में होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा अचर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

 

मुंबई इंडियंस - रायन रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट


और पढ़ें