logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SRH के खिलाफ मुंबई इंडियंस की बैटिंग, विल जैक्स और रॉबिन मिंज को मिला मौका

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा अभी भी चोटिल हैं। क्विंटन डिकॉक भी चोट के चलते यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

Will Jacks

विल जैक्स, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-41 में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टक्कर हो रही है। वानखेड़े स्टेडियम में MI के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। MI ने अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वहीं क्विंटन डिकॉक की कलाई चोटिल हो गई है, जिसके चलते रायन रिकलटन और विल जैक्स पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। 

 

विल जैक्स इस सीजन का अपना पहला मुकाबला खेलने उतर रहे हैं। रॉबिन मिंज को भी पहला मौका मिला है। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है। MI इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शार्दुल ठाकुर या कृष भगत को खिला सकती है।

 

यह भी पढ़ें: रियान पराग पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में BCCI, वेपिंग मामले में किया जवाब तलब

SRH ने भी किया एक बदलाव

जीत के रथ पर सवार SRH ने एक बदलाव किया है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर शिवांग कुमार की जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्ष दुबे को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। SRH ने प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे अनकैप्ड तेज गेंदबाजों पर भरोसा कायम रखा है। अनिकेत वर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाने का प्लान है।

MI ने क्यों चुनी बैटिंग?

MI और SRH की टक्कर वानखेड़े स्टेडियम की पिच नंबर-8 पर पर हो रही है। इस पिच पर खेले गए पिछले 10 मुकाबलों में से 6 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं। संभव है कि इसी रिकॉर्ड को देखते हुए MI ने बैटिंग चुनी है। 

 

यह भी पढ़ें: थॉमस कप फाइनल्स में हारे लक्ष्य सेन, चीन से पिछड़ा भारत

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

मुंबई इंडियंस - रायन रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज अंगद बावा

 

सनराइजर्स हैदराबाद - ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - आर स्मरण, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल


और पढ़ें