logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कितनी बार IPL सीजन का पहला मैच खेली है RCB, कैसा रहा है ट्रैक रिकॉर्ड?

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। RCB सातवीं बार आईपीएल ओपनर खेलने उतरेगी।

RCB IPL

IPL 2025 के फाइनल में श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद जश्न मनाते RCB के खिलाड़ी, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। कई राज्यों में चुनाव के चलते पहले 20 मैचों की शेड्यूल आया है। इस बार उद्घाटन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच रखा गया है। ये दोनों टीमें IPL 2017 के ओपनर में भी आमने-सामने हुई थीं, जिसमें SRH ने 207 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद 35 रन से जीत दर्ज की थी।

 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में SRH की ओर से खेल रहे युवराज सिंह ने 27 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए 62 रन की आतिशी पारी खेली थी। चोटिल विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बगैर उतरी RCB 208 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में महज 172 पर ही सिमट गई। उस सीजन RCB पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही।

 

यह भी पढ़ें: काव्या मारन ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, ऑक्शन में खर्च की बड़ी रकम

सातवीं बार IPL ओपनर में उतरेगी RCB 

RCB अब तक 6 बार IPL सीजन का पहला मैच खेली है। इस बार उसका सातवां IPL ओपनर होगा। उससे ज्यादा IPL के ओपनिंग मैच सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने खेले हैं।

 

IPL ओपनर में RCB के रिकॉर्ड की बात करें तो उसने 4 मैच गंवाए हैं, जबकि सिर्फ 2 जीते हैं। उसे एक जीत 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी। वहीं दूसरी जीत RCB ने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर हासिल की थी। इस सीजन RCB ने अपना खिताबी सूखा भी पूरा किया था।

 

यह भी पढ़ें: 'गोली मार दो उसे...' बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गज ने खोया आपा

IPL ओपनर में RCB का रिकॉर्ड

  • मैच खेले - 6
  • हारे - 4
  • जीते - 2

वह ओपनिंग मैच जिसने IPL को बना दी सोने की चिड़िया 

IPL इतिहास का पहला मुकाबला RCB और KKR के बीच एमचिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। 18 अप्रैल 2008 की रात हुए उस मुकाबले ने तय कर दिया था कि IPL का भविष्य कैसा होगा। सौरव गांगुली की कप्तानी वाली KKR ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। उस समय के हिसाब से यह 300 रन से कम नहीं था। न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने 73 गेंद में 158 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल रहे। मैकुलम ने अकेले दम पर KKR को इस जादुई आंकड़े तक पहुंचाया था। टीम की ओर से दूसरा बेस्ट स्कोर 20 था, जो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोटिंग ने 20 गेंद यानी 100 के स्ट्राइक रेट से बनाया था। 

 

विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली RCB 15.1 ओवर में महज 82 रन पर सिमट गई। 9वें नंबर पर उतरे प्रवीण कुमार (18) को छोड़कर RCB का कोई बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सका। द्रविड़ (2) और जैक कैलिस (8) जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौटे। उस समय अनकैप्ड रहे विराट कोहली ने 5 गेंद खेलकर 1 रन ही बना सके थे। उन्हें अशोक डिंडा ने क्लीन बोल्ड किया था। KKR ने 140 रन से बड़ी जीत दर्ज कर IPL के ओपनिंग मैच में समां बांध दिया। उस मैच में बने रिकॉर्ड्स को तोड़ने में सालों लग गए थे।

IPL ओपनर में RCB का ट्रैक रिकॉर्ड

  • 2008 - KKR ने RCB को 140 रन से हराया
  • 2017 - SRH ने RCB को 35 रन से हराया
  • 2019 - CSK ने RCB को 7 विकेट से हराया
  • 2021 - RCB ने MI को 2 विकेट से हराया
  • 2024 - CSK ने RCB को 6 विकेट से हराया
  • 2025 - RCB ने KKR को 7 विकेट से हराया

और पढ़ें