logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: RCB और SRH को झटका, हेजलवुड-कमिंस का शुरुआती मैचों में खेलना तय नहीं

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का IPL 2026 के शुरुआती मैचों में खेलना तय नहीं है। दोनों ने पिछले साल के अंत के बाद से कोई मैच नहीं खेला है।

Hazlewood Cummins IPL

जोस हेजलवुड और पैट कमिंस, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन 28 मार्च से शुरू होना है। सीजन का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। IPL 2026 के ओपनिंग मैच से पहले दोनों टीमों को करारा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। 

 

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान कमिंस IPL में SRH की भी कप्तानी करते हैं। वहीं हेजलवुड RCB के पेस अटैक के अगुवा हैं। ये दोनों दिग्गज चोटल के चलते ओपनिंग मैच ही नहीं टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मुकाबलों से भी बाहर रह सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम से उन्हें अभी तक IPL खेलने की मंजूरी नहीं मिल पाई है।

 

यह भी पढ़ें: बैटिंग में एक से बढ़कर एक धुरंधर... गेंदबाजी डूबाएगी लखनऊ सुपर जायंट्स की नैया?

कमिंस-हेजलवुड का चल रहा रिहैब

हेजलवुड एशेज सीरीज से बाहर होने के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नहीं खेल पाए थे। वहीं कमिंस ने 5 मैचों की एशेज सीरीज का एक ही मुकाबला खेला था। वह भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहे थे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों स्टार खिलाड़ियों का रिहैबिलिटेशन फिलहाल जारी है। 

 

एक सूत्र ने इस वेबसाइट को बताया, 'पिछले हफ्ते से ज्यादा कुछ नहीं बदला है। फिजियो की मंजूरी का अभी भी इंतजार है। रिहैब चल रहा है। हेजलवुड और कमिंस शुरुआती कुछ मैचों के लिए समय पर उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। उम्मीद है कि वे टूर्नामेंट के आगे के हिस्से में कुछ मैच खेलेंगे। सब कुछ मंजूरी पर निर्भर करता है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, वे भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।' हेजलवुड ने आखिरी मैच नवंबर 2025 में खेला था। वहीं कमिंस दिसंबर 2025 में मैदान पर उतरे थे।

 

यह भी पढ़ें: पहले बटलर गए, फिर संजू... अब राजस्थान रॉयल्स का तारणहार बनेंगे यशस्वी-पराग?

कौन करेगा रिप्लेस?

हेजलवुड ने पिछले सीजन RCB को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के जैकब डफी या श्रीलंका के नुवान तुषारा RCB के पेस अटैक की अगुवाई करेंगे। वहीं SRH में कमिंस को इंग्लैंड के ब्राइडन कार्स या श्रीलंका के एहसान मलिंगा रिप्लेस कर सकते हैं।


और पढ़ें