logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पावरप्ले में हारती जा रही थी DC, पथुम निसांका ने RR के खिलाफ यहीं पासा पलट दिया

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 226 रन के टारगेट को लांघ दिया। इस बड़े रन चेज में पथुम निसांका ने दिल्ली कैपिटल्स को तूफानी शुरुआत दिलाई।

Pathum Nissanka IPL 2026

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शॉट खेलते पथुम निसांका, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम पावरप्ले में सुस्त चल रही थी। DC शुक्रवार (1 मई) को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले से पहले इस फेज में 8.20 रन प्रति ओवर ही बना पा रही थी, जो लखनऊ सुपर जायंट्स (7.93) के बाद दूसरा सबसे खराब रन रेट था। DC कई मुकाबलों में यहीं पिछड़ जा रही थी लेकिन जयपुर में पथुम निसांका ने पासा पलट दिया।

 

226 रन के चेज में निसांका ने पहले ही ओवर से बड़े शॉट खेलने शुरू किए और पावरप्ले खत्म होने तक DC को 70 रन तक पहुंचा दिया। यह IPL 2026 में DC का बेस्ट पावरप्ले स्कोर रहा। इस बीच निसांका ने 23 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के उड़ाए। निसांका ने पारी की शुरुआत में ऐसा टोन सेट किया, जिससे DC ने IPL में अपने सबसे बड़े रन चेज को आसानी से अंजाम दे दिया। पावरप्ले में राहुल दूसरे छोर पर मजबूती से खड़े रहे और उन्होंने 13 गेंद में 19 रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें: फिर चले KL राहुल, अब एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

निसांका-राहुल ने RR से छीना मैच

पावरप्ले में गदर काटने के बाद निसांका-राहुल ने रन गति को धीमा नहीं होने दिया और 9 ओवर के अंदर ही DC को 100 के पार लेकर गए। दोनों की धमाकेदार बल्लेबाजी से RR की टीम बैकफुट पर आ गई और वह वापसी नहीं कर पाई। निसांका 33 गेंद में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। उनके जाने के बाद राहुल और नीतीश राणा ने 30 गेंद में 61 रन की साझेदारी की।

 

यह भी पढ़ें: पहले 4 मैच में 181 का स्ट्राइक रेट, अब धीमे पड़े ध्रुव जुरेल, RR की बढ़ी परेशानी

नीतीश ने 17 गेंद में 33 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। राहुल ने 40 गेंद में 75 रन ठोके। उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले। RR को नीतीश और राहुल के विकेट लगातार ओवरों में मिले लेकिन आशुतोष शर्मा (15 गेंद में नाबाद 25 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (11 गेंद में नाबाद 18 रन) ने DC को बिना किसी परेशानी के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इसके साथ ही DC लगातार तीन हार का सिलसिला तोड़ते हुए जीत की पटरी पर लौटी।


और पढ़ें