इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पंजाब टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और 7 मैचों में 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में 10 अंक लेकर चौथे नंबर पर मौजूद है।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। एक तरफ पंजाब की मजबूत बल्लेबाजी है, तो दूसरी ओर राजस्थान के पास घातक गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पिच किसका साथ देती है।
यह भी पढ़ें: DC vs RCB: दिल्ली से कहां हुई चूक? बेंगलुरु ने 18 गेंद रहते 9 विकेट से जीता मैच
पंजाब की बल्लेबाजी बनी ताकत
पंजाब किंग्स की सफलता का सबसे बड़ा कारण उनकी लगातार शानदार बल्लेबाजी रही है। प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने टीम को मजबूत शुरुआत दी है। वहीं, मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह जैसे खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूती देते हैं। यही वजह है कि पंजाब इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
राजस्थान को गेंदबाजों से उम्मीद
राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने तेज गेंदबाजों पर काफी हद तक निर्भर करेगी। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। वहीं, बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम की उम्मीदों का केंद्र होंगे। अगर ये खिलाड़ी चल गए, तो मुकाबला पूरी तरह बदल सकता है।
यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर-हेजलवुड ने लूटी महफिल, 3 ओवर में दिल्ली की आधी टीम सिर्फ 7 रन पर ढेर
मुल्लानपुर पिच रिपोर्ट
मुल्लानपुर की पिच अपनी बैटिंग फ्रेंडली नेचर के लिए जानी जाती है। यहां की सपाट सतह पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे दर्शकों को चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, रात का मैच होने के कारण ओस एक बड़ी भूमिका निभा सकती है। ओस गिरने से दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद पर ग्रिप बनाना मुश्किल हो जाता है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।
आमतौर पर ओस को देखते हुए कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं लेकिन मुल्लानपुर के ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। इस मैदान पर खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में से दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है। खास बात यह है कि इन मैचों में 200 से अधिक के विशाल स्कोर बने थे। ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए बैटिंग या बॉलिंग का चुनाव करना एक कठिन फैसला साबित हो सकता है।
PBKS vs RR संभावित प्लेइंग 11
- पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल।
- राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा।