logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PBKS vs LSG: अजेय पंजाब किंग्स को कैसे हराएगी ऋषभ पंत की टीम? यहां देखें मैच

पंजाब किंग्स और सुपर जायंट्स दोनों की दावेदारी मजबूत है। क्या समीकरण बन रहे हैं, आइए समझते हैं।।

IPL 2026

LSG के कप्तान ऋषभ पंत अपनी टीम के साथ और PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

19 मार्च 2026, दिन रविवार, समय 7.30 और पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का मुकाबला। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 29वें मुकाबले का इंतजार हर किसी को है। दो प्रतिभाशाली टीमें एक अजेय, यह मुकाबला तो शानदार होने वाला है। एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सन राइजर्स हैदराबाद जैसी टीमें लड़खड़ा रही हैं, एक दिग्गज टीम का यहां खेलते देखना शानदार होने वाला है।
 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब 2 मैचों की हार के बाद उनका फॉर्म बिगड़ गया है। टीम हार से उबरने के लिए बेताब है, लेकिन उनके सामने चुनौती बहुत बड़ी है। उन्हें टेबल टॉपर पंजाब किंग्स (PBKS) से मुकाबला करना है, जिन्होंने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है।

यह भी पढ़ें: MI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक का शतक बेकार, पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया

LSG कमजोर, PBKS से भिड़ पाएगी?

LSG की बैटिंग में वह दम नजर नहीं आ रहा है, जो PBKS के सामने बड़ा स्कोर खड़ा कर सके। टीम का रन रेट सिर्फ 8.1 है, जो टूर्नामेंट में सबसे कम है। वहीं PBKS का रन रेट 10.9 है, जो दूसरे नंबर पर है। मुकुल चौधरी ने 127 रन बनाए हैं, लेकिन इनमें से 54 रन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जिताने वाले पारी में आए थे। बाकी बल्लेबाज भी ज्यादा रन नहीं बना पा रहे। ऋषभ पंत चोट से उबर गए हैं। वह पूरी तरह फिट हैं। पिछले मैच में बेंगलुरु में उनकी कोहनी पर चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। अब वे कप्तानी के साथ बल्लेबाजी भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 RCB vs LSG: बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, 29 गेंद पहले जीता मैच

PBKS अजेय, कौन हरा पाएगा?

पंजाब किंग्स की बैटिंग बहुत मजबूत दिख रही है। उनका पावरप्ले रन रेट 11.5 है। यह टीम टूर्नामेंट में दूसरे नंबर पर है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की जोड़ी धमाकेदार फॉर्म में है। श्रेयस अय्यर ने तीन अर्धशतक जड़ दिए हैं और मिडिल ओवर्स में 197 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

पंजाब किंग्स ने दो बार 200 से ज्यादा के टारगेट चेज किए हैं और पिछला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 196 रन बनाकर आसानी से जीता।

LSG तभी हरा सकती है, जब मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव, पावरप्ले में PBKS को कमजोर कर सकें। अगर LSG शुरुआती ओवरों में PBKS के टॉप ऑर्डर को झटका दे दे, तो मैच दिलचस्प हो सकता है। LSG के बल्लेबाजों को जल्दी ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

  • PBKS की संभावित प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, वैशाख विजय कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेनेहाल वढेरा।
  • LSG की संभावित प्लेइंग 11: एडेन मार्करम और मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव, दिग्वेश राठी।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रोहित की गैरमौजूदगी में क्विंटन डी कॉक ने जड़ा शतक, बनाया खास रिकॉर्ड

किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?

अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ वापसी की और 3 विकेट लिए। वह मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करते हैं। अब्दुल समद 6 सीजन बात भी फिनिशिर साबित नहीं हो पा रहे हैं। 5 मैच सिर्फ 72 रन बना सकते हैं। 

पिच का क्या हाल है?

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पिच पहले इस्तेमाल नहीं हुई है, लेकिन आसपास की पिचों पर कभी कम स्कोर हुआ तो कभी 200 से ज्यादा। मौसम गर्म रहेगा, बारिश होने की दूर-दूर तक उम्मीद  नहीं है। जो टीम, पहले बल्लेबाजी करेगी, ज्यादा स्कोर कर सकती है, शाम में ओस एक बड़ा फैक्टर होगा। गेंदबाजों की मदद कर सकता है। 

कब शुरू होगा मैच?

मैच के लिए शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा, मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। 

कहां देख सकते हैं मैच?

अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो आपको स्टार स्पोर्ट्स चैनल लगाना होगा। अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं, तो आप JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।


और पढ़ें