logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी कमजोर, गुजरात टाइटंस के खिलाफ ओपनर्स लगाएंगे नैया पार?

लगातार 6 जीत के बाद पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है। अब उसकी टक्कर गुजरात टाइटंस से है, जिसके नजरें जीत की हैट्रिक पर है।

Priyansh Arya Conolly

प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

पंजाब किंग्स (PBKS) को अजेय रथ पिछले मैच में रुक गया। उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। अब उसके सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती है, जिसकी नजरें जीत की हैट्रिक पर है। रविवार को दिन के दूसरे मैच में PBKS अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। वह आठ मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर बनी हुई है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स उससे सिर्फ एक पॉइंट्स ही पीछे हैं।

 

लगातार छह जीत हासिल करके शुरुआती बढ़त बनाने वाली PBKS की गेंदबाजी विभाग को लेकर कुछ चिंताएं हैं। PBKS के बल्लेबाजों की तरह उसके गेंदबाज अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं बना पाए हैं।  उसके बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण गेंदबाजों की कमियां खुलकर सामने नहीं आई हैं लेकिन टूर्नामेंट अब महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुका है और ऐसे में कोई कमजोरी टीम पर भारी पड़ सकती है। 

 

गेंदबाजों की असफलता के कारण PBKS के बल्लेबाजों पर दबाव पड़ रहा है, क्योंकि या तो उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने पड़ रहे हैं या फिर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना पड़ रहा है। ऐसे में टीम को अब क्लियर माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरना होगा। PBKS की फील्डिंग भी अच्छी नहीं रही है और उसने कई कैच छोड़े हैं। टीम मैनेजमेंट को इस विभाग में भी काम करने की जरूरत है। हालांकि बल्लेबाजी अब भी PBKS की सबसे बड़ी ताकत है।

 

यह भी पढ़ें: 220 से ज्यादा रन बनाकर फिर हारी RR, कप्तान रियान पराग क्या बोले?

PBKS के ओपनर्स हैं संकटमोचक

PBKS को सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने अच्छी शुरुआत दी है। वहीं कूपर कोनोली ने भी रन बनाए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाला मिडिल ऑर्डर मजबूत स्कोर बनाने या लक्ष्य का पीछा करने में सक्षम साबित हुआ है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम लगातार दो मैच जीतकर इस मैच में उतर रही है। हालांकि उसका अभियान उतार चढ़ाव वाला रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और फिर आरसीबी के खिलाफ लगातार जीत के बाद GT 10 पॉइंट्स के साथ टेबल में पांचवें स्थान पर है। 

 

GT की बल्लेबाजी उसके टॉप तीन बल्लेबाजों साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर के इर्द-गिर्द घूमती रही है। इन तीनों पर अत्यधिक निर्भरता टीम के लिए चिंता का विषय है। वॉशिंगटन सुंदर ने मिडिल ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन शाहरुख खान और राहुल तेवतिया जैसे फिनिशर अभी तक प्रभाव नहीं डाल पाए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: पावरप्ले में हारती जा रही थी DC, पथुम निसांका ने RR के खिलाफ यहीं पासा पलट दिया

 

टीम को संतुलन प्रदान करने के लिए जेसन होल्डर को भी मिडिल ऑर्डर में शामिल किया गया है और उन्होंने मौजूदा चैंपियन RCB के खिलाफ जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज ने अपने चार ओवरों में 29 रन देकर दो विकेट लिए और तीन कैच भी लिए।  पिछले मैच में GT के लिए एक और उत्साहजनक संकेत उसकी गेंदबाजी रही। गेंदबाजी आक्रमण अधिक अनुशासित दिखाई दिया। लेंथ पर बेहतर नियंत्रण और महत्वपूर्ण फेज में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने RCB को 155 रन पर ढेर कर दिया था।


और पढ़ें