logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'2 करोड़ काटो...' अश्विन ने कैमरन ग्रीन की जेब पर कैंची चलाने के लिए क्यों कहा?

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि अगर ग्रीन मैच में पूरे 4 ओवर नहीं डालते हैं तो 2 करोड़ रुपये काट लेना चाहिए।

Cameron Green

कैमरन ग्रीन, Photo Credit: @cricketcomau

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने तेज गेंदबाजों की चोट से परेशान है। आकाश दीप और हर्षित राणा चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, जबकि मथीशा पथिराना शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में KKR को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन से अब और उम्मीदें बढ़ गई हैं, जिनके लिए इस फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। 

 

KKR ने ग्रीन की ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए उन्हें इतनी रकम में खरीदा, जो IPL इतिहास में किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी बोली है। हालांकि ग्रीन KKR की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे, इसकी संभावना कम है, क्योंकि उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर चर्चा चल रही है। इस मामले पर पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि अगर ग्रीन मैच में पूरे 4 ओवर नहीं डालते हैं तो 2 करोड़ रुपये काट लेना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: चोटिल खिलाड़ियों की लंबी हुई लिस्ट, KKR समेत बेदम हुई ये टीमें

टी20 वर्ल्ड कप में की 3 ओवर बॉलिंग

कैमरन ग्रीन चोटिल होने के चलते लंबे समय तक बाहर रहे थे। उनकी वापसी के बाद से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके वर्कलोड को मैनेज कर रहा है। ग्रीन ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए थे और उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी की थी। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 4 ओवर डाले थे। अश्विन ने IPL के दौरान वर्कलोड को मैनेज किए जाने पर कहा कि फ्रेंचाइजियों के पास यह अधिकार होना चाहिए कि जिस भूमिका के लिए उन्होंने खिलाड़ी को खरीदा है और अगर वह उस भूमिका को पूरा नहीं करता है तो वे सैलरी में कटौती कर सकें।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहे हैं '18 करोड़ी' युजवेंद्र चहल?

 

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल कहा, 'अगर वह सिर्फ 2 ओवर डालता है, तो 2 करोड़ रुपये काटने चाहिए। IPL टीमों को यह सुविधा मिलना चाहिए। अगर वह अपने 4 ओवर नहीं फेंक पाता है, तो आपको रकम में कटौती करने का अधिकार होना चाहिए। जब आप IPL ऑक्शन में आते हैं, तो उम्मीद होती है कि आप पूरे 4 ओवर डालेंगे और बल्लेबाजी भी करेंगे। अगर गेंदबाजी पर कोई पाबंदी है, तो ठीक है लेकिन अगर नहीं है तो टीम को पैसे काटने का अधिकार मिलना चाहिए।'

 

अश्विन ने आगे कहा, 'सोचिए आप शाहरुख खान हैं और आपने किसी खिलाड़ी को 25 करोड़ रुपये में खरीदा है लेकिन वह आए और कहे कि सर मैं दिन में एक ही ओवर डालूंगा, आपको कैसा लगेगा?'


और पढ़ें