logo

मूड

ट्रेंडिंग:

RCB फैन्स के लिए गुड न्यूज या बैड न्यूज? बेंगलुरु में सिर्फ 5 मैच होंगे

IPL 2026 को लेकर बेंगलुरु के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। RCB बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच मैच खेलेगी और फाइनल मैच भी इसी मैच में होगा।

RCB IPL 2026

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता ही जा रहा है और इस  बीच कर्नाटक के क्रिकेट फैंस और विराट कोहली के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है। पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL का खिताब अपने नाम किया था लेकिन इस साल उनके होम ग्राउंड को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। अब फैसला लिया गया है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB अपने होम ग्राउंड के पांच मैच खेलेगी। पहले जहां एक भी मैच होना मुश्किल लग रहा था उसी ग्राउंड में अब 5 मैच होंगे और इस फैसले से फैंस काफी  खुश हैं लेकिन होम ग्राउंड के 2 मैच बेंगलुरु में नहीं होंगे जिससे कुछ फैंस नाराज भी हैं।

 

कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन को  एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच करवाने की अनुमति दे दी है। पिछले साल हुई भगदड़ के बाद माना जा रहा था कि इस साल IPL के मैच इस स्टेडियम में नहीं होंगे लेकिन अब सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट  एसोसिएशन के सचिव संतोष मेनन ने बताया कि RCB मैनेजमेंट भी इस ग्राउंड में मैच खेलने के लिए तैयार हो गई है। 

 

यह भी पढ़ें: सानिया के हाथ में लगी अर्जुन तेंदुलकर के नाम की मेहंदी, शादी की रस्में हुई शुरू

चिन्नास्वामी में फिर सुनाई देगी RCB की गूंज

संतोष मेनन ने कहा कि RCB टीम बेंगलुरु में पांच मैच खेलने के लिए सहमत हो गई है और प्लेऑफ भी बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ी खबर यह है कि IPL का फाइनल भी बेंगलुरु में ही खेला जाएगा।' उन्होंने कहा कि BCCI ने हमसे यह वादा किया है और अब हम BCCI और RCB की ओर से घोषणा करने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि BCCI जल्द ही शेड्यूल जारी कर देगी। संतोष मेनन ने कहा, 'मैं अभी बस इतना कहना चाहता हूं कि RCB की दहाड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बार फिर गूंजेगी।'

रायपुर में भी होंगे होम मैच

एक टूर्नामेंट में हर एक टीम अपने होग ग्राउंड पर कुल 7 मैच खेलती है। RCB की टीम अपने होम ग्राउंड के रूप में पांच मैच बेंगलुरु में खेलेगी और बचे हुए दो मैच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेलेगी। रायपुर के शहीर वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में RCB दो मैच खेलेगी। 

RCB ने क्या कहा?

बेंगलुरु में मैच करवाने के फैसले का RCB ने स्वागत किया। RCB ने एक बयान में कहा, 'RCB कर्नाटक सरकार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और कर्नाटक पुलिस का दिल से धन्यवाद करती है। उन्होंने बेंगलुरु में मैच आयोजित करने में पूरा मार्गदर्शन, सहयोग और समर्थन दिया और IPL सीजन शुरू होने से पहले समय पर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए काम किया।' RCB ने सरकार के प्रयासों के लिए धन्यवाद किया और कहा कि इन्हीं प्रयासों के कारण डिफेंडिंग चैंपियन टीम अपने ज्यादातर घरेलू मैच अपने होम ग्राउंड पर खेल सकेगी।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में मेजबान देश कैसे करता है कमाई? सारे तरीके जान लीजिए

बेंगलुरु में ही होगा पहला मैच

रिपोर्ट्स के अनुसार, डिफेंडिंग चैंपियन इस साल का पहला IPL मुकाबल खेलेगी। IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी बेंगलुरु के इसी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही होगी। नियमों के अनुसार, पिछले साल की चैंपियन ही पहला मुकाबला खेलती है और पहला मुकाबला टीम के होम ग्राउंड में  ही होता है। इस साल ओपनिंग सेरेमनी और फाइनल मैच दोनों बेंगलुरु में ही होंगे। 

 

पिछले साल यह स्टेडियम उस समय विवादों में आ गया था जब RCB की फाइनल में जीत के बाद इसी स्टेडियम में जश्न के लिए लोग इकट्ठा हुए थे और भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। 

Related Topic:#IPL 2026

और पढ़ें