logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विराट कोहली ने सेंचुरी ठोक KKR का निकाला दम, RCB बनी टेबल टॉपर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 193 रन का टारगेट रखा था। विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

Virat Kohli Fifty Celebration IPL 2026

विराट कोहली, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। बुधवार (13 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में RCB ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

 

KKR ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे RCB ने विराट कोहली के नाबाद शतकीय पारी की मदद से 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। RCB इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है और प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। 

 

यह भी पढ़ें: अब कैसे जीतेगी CSK? टीम का सबसे घातक गेंदबाज IPL 2026 से हुआ बाहर!

चेज मास्टर कोहली ने रायपुर में जमाया रंग

पिछले दो मैचों में डक पर आउट होने वाले विराट कोहली ने रन चेज में पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर खाता खोला। इसके बाद अगले ओवर में वैभव अरोड़ा के खिलाफ 4 चौके जड़े। जैकब बेथेल (15) चौथे ओवर में कार्तिक त्यागी का शिकार बन गए लेकिन इसका कोहली पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में इसी गेंदबाज के खिलाफ छक्का जड़ बता दिया कि वह किस मूड में हैं। 

 

कोहली ने मीडिल ओवर्स में RCB की पारी को एंकर किया और देवदत्त पडिक्कल (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। इस बीच उन्होंने 32 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। पडिक्कल के आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार (11) भी ज्यादा देर तक नहीं टक पाए लेकिन कोहली एक छोर पर जमे रहे और लगातार अंतराल पर बाउंड्री लगाकर जरूरी रन रेट को ऊपर नहीं जाने दिया। उन्होंने 58 गेंद में अपनी 9वीं IPL सेंचुरी ठोक KKR को मुकाबले से बाहर किया और RCB को महत्वपूर्ण 2 पॉइंट्स दिलाए। कोहली 60 गेंद में 105 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के जड़े। जितेश शर्मा 5 गेंद में 8 रन बनाकर नाबाद लौटे।

 

यह भी पढ़ें: लगातार 4 हार से बेजान PBKS की बदलेगी किस्मत? गेंदबाजों पर रहेगा दारोमदार

KKR की उम्मीदें लगभग समाप्त

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर KKR ने तेज शुरुआत की थी लेकिन आक्रामक ओपनर तीसरे ही ओवर में आउट हो गए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने चलता किया। इसके बाद जोश हेजलवुड ने दूसरे ओपनर अजिंक्य रहाणे का विकेट झटका। अंगकृष रघुवंशी (46 गेंद में 71 रन), कैमरन ग्रीन (24 गेंद में 32 रन) और रिंकू सिंह (29 गेंद में नाबाद 49 रन) ने जुझारू पारियां खेल KKR को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया लेकिन कोहली की सेंचुरी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। इस हार के बाद KKR का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन है। वह अपने बचे हुए तीनों मैच जीत भी लेती है, तब भी 15 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी, जो टॉप-4 में फिनिश करने के लिए काफी नहीं होंगे।


और पढ़ें