logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Weather Report: रायपुर में हो रही है झमाझम बारिश, RCB vs KKR मैच होगा या नहीं?

रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। आउटफील्ड गीली होने के कारण फिलहाल टॉस नहीं हो सका है।

Raipur Rain IPL 2026

रायपुर में नहीं हो सका है टॉस, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 57वां मुकाबला आज (13 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रायपुर में खेला जाना है। छत्तीसगढ़ की राजधानी में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में फिलहाल टॉस नहीं हो सका है। IPL ने ट्वीट कर बताया है कि आउटफील्ड गीली है, जिसके चलते टॉस में देरी हो रही है। रात के 8:15 पर मैदान का निरीक्षण किया जाएगा।

RCB vs KKR मैच होगा या नहीं?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई शहरों में येलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर में तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई थी। IMD के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की संभावना 50 फीसदी है। अभी-अभी ब्रॉडकास्टर ने बताया है कि बारिश रुक गई है और कवर हटाए जा रहे हैं लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में बारिश का खतरा बना हुआ है। अगर फिर से बारिश होती है तो ओवरों में भारी कटौती हो सकती है। मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का मैच होना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: 'हॉकी इंडिया मुझे कोच पद से हटाना चाहता है...' श्रीजेश ने लगाया सनसनीखेज आरोप

रायपुर में मैच धुला तो क्या होगा?

RCB और KKR के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के धुलने के आसार कम हैं। अगर मौसम 5-5 ओवर के मैच की भी इजाजत नहीं देता है, तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट्स मिलेंगे। बता दें कि KKR का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ चुका है।

 

यह भी पढ़ें: फ्लॉप हुआ पाकिस्तानी बल्लेबाज, शुभमन गिल को फायदा; टेस्ट रैंकिंग में लगाई छलांग

पॉइंट्स शेयर होने पर किसे होगा फायदा?

RCB के पास 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। डिफेंडिंग चैंपियन टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। अगर आज मुकाबला धुलता है तो उसके 15 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह दूसरे पायदान पर ही रहेगी। दूसरी तरफ KKR 1 पॉइंट मिलने से टेबल में 1 पायदान का छलांग लगाएगी लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसके लिए करो या मरो की स्थिति बन जाएगी। KKR के पास 10 मैचों में फिलहाल 9 पॉइंट्स हैं।


और पढ़ें