logo

मूड

ट्रेंडिंग:

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत, RCB को 6 विकेट से हराया

IPL 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ। इस मैच में राजस्थान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और अब तक टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है।

IPL 2026 RR vs RCB highlights

जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2026 का 16वां मैच बहुत रोमांचक रहा। यह मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। RCB ने 200+ रन बनाए लेकिन वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की बदौलत RR ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत हासिल कर ली।

 

इस मैच से पहले तक राजस्थान और बेंगलुरु दोनों टीमें IPL 2026 में अब तक अजेय थीं लेकिन इस मुकाबले में RR ने RCB को हराकर बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के बाद राजस्थान पॉइंट्स टेबल में 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं बेंगलुरु 3 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के रडार पर आए भुवनेश्वर-हेजलवुड, सिर्फ 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक

बेंगलुरु की पारी

टॉस हारने के बाद RCB पहले बल्लेबाजी करने आई। बेंगलुरु ने पावरप्ले में लगातार विकेट गंवाए लेकिन रन फ्लो रुकने नहीं दिया। 1 से 6 ओवर के बीच टीम ने 3 विकेट खोकर 61 रन बनाए। इसके बाद बीच के ओवरों में भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका और 7 से 15 ओवर के बीच बेंगलुरु ने 4 विकेट खोकर 78 रन बनाए। इसके बाद डेथ ओवरों में टीम ने वापसी की और 16 से 20 ओवर के बीच 1 विकेट खोकर 62 रन बनाए। जिसकी वजह से RCB 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

RCB के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। विराट कोहली ने 32 रन बनाए। डेथ ओवर्स में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर ने शानदार पारी खेली और नाबाद 29 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेज टीमों का विनिंग फॉर्मूला डिकोड, देखें 14 मैचों का पावरप्ले ट्रेंड

 

राजस्थान की पारी

रन का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत दूसरे ही ओवर में एक विकेट गिरने से हुई लेकिन इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और पूरी तरह से हावी हो गई। पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में राजस्थान ने सिर्फ 1 विकेट खोकर 97 रन ठोक दिए। इसके बाद मिडिल ओवर्स में कुछ विकेट जरूर गिरे लेकिन रन बनाने की रफ्तार बिल्कुल भी नहीं थमी। 7 से 15 ओवर के बीच टीम ने 3 विकेट खोकर 80 रन और जोड़ लिए। फिर डेथ ओवर्स में टीम ने 25 रन बनाए। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए और 12 गेंदें बाकी रहते 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: 'आउट ऑफ सिलेबस स्टार', कौन हैं LSG की जीत के हीरो, मुकुल चौधरी?

 

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 81 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने तो सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा भी 24 रन बनाकर नाबाद रहे। RCB की ओर से जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिए लेकिन बाकी सारे गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो गई।


और पढ़ें