इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। RCB की प्लेइंग 11 में जोश हेजलवुड नजर आएंगे। RR इस मैच में एक बदलाव के साथ खेलेगी।
अब तक RR और RCB दोनों ने IPL 2026 में अपने सभी मैच जीते हैं। इससे यह मैच काफी खास हो जाता है। राजस्थान 6 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है, जबकि बेंगलुरु 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। यह गुवाहाटी वेन्यू पर राजस्थान का आखिरी मैच है, जबकि बेंगलुरु इस सीजन में घर से बाहर अपना पहला मैच खेल रही है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेज टीमों का विनिंग फॉर्मूला डिकोड, देखें 14 मैचों का पावरप्ले ट्रेंड
हेजलवुड किसकी जगह प्लेइंग-11 में आए?
टॉस हारने के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'ये हमारा पहला अवे मैच है। दुर्भाग्य से इस मैच में डफी नहीं खेल पाए। उनकी जगह जोश आए हैं। डफी ने पिछले मैच में भी शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन सब जानते हैं कि जोश एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, स्पेशलिस्ट हैं। मुझे लगता है कि उनकी मौजूदगी से टीम का माइंडसेट काफी बेहतर होगा।'
1 चेंज के साथ उतरी RR
टॉस जीतने के बाद RR के कप्तान रियान पराग ने कहा, 'उम्मीद है कि जैसे पहले तीन मैचों में हमने हालात के हिसाब से खुद को ढाला है, वैसे ही आगे भी करते रहेंगे और अच्छे नतीजे लाएंगे। तुषार को आज आराम दिया गया है और बृजेश टीम में आए हैं। मेरे हिसाब से ये एक फ्रेश स्टार्ट है।'
यह भी पढ़ें: 'आउट ऑफ सिलेबस स्टार', कौन हैं LSG की जीत के हीरो, मुकुल चौधरी?
RR vs RCB प्लेइंग-11
- राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम दार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।