logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद करेगी पहले बल्लेबाजी; देखें SRH-RR की प्लेइंग 11

IPL 2026 का 21वां मैच 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

IPL 2026 SRH vs RR playing 11

ईशान किशन और रियान पराग। (Photo Credit: rajasthanroyals/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में दो-दो बदलाव किए हैं। SRH को जीत की लय में लौटने के लिए यह मैच जीतना होगा।

 

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स अब तक अपने सभी मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक अपने चार मैचों में से सिर्फ एक जीता है। इस वजह से, हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। यही वजह है कि SRH इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी।

 

यह भी पढ़ें: MI के लिए बुरी खबर! PBKS के खिलाफ रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे? चोट पर आया अपडेट

दोनों टीमों ने प्लेइंग-11 में किए बदलाव

टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, 'हमने यहां कई बार टारगेट चेज किया है। 2024 में हम चूक गए थे, इस बार वैसा नहीं होगा, ऐसी उम्मीद है। हमने दो बदलाव किए हैं। बृजेश बाहर गए हैं और तुषार देशपांडे टीम में आए हैं। हेट्टी को आराम दिया गया है और प्रिटोरियस अपना डेब्यू कर रहे हैं।'

 

इस बीच, SRH ने भी अपनी टीम में बदलाव किए हैं। जयदेव उनादकट की जगह प्रफुल्ल हिंगे को टीम में शामिल किया गया है। यह हिंगे का IPL डेब्यू है। 24 साल के हिंगे डोमेस्टिक क्रिकेट में विदर्भ के लिए गेंदबाजी करते हैं। अपने छोटे से डोमेस्टिक करियर में उन्होंने 17 मैच खेले हैं और 33 विकेट लिए हैं।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 241 रन का लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई मुंबई, 18 रन से जीता बेंगलुरु

SRH vs RR प्लेइंग-11

  • सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
    इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल।
  • राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
    इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा।

और पढ़ें