logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SRH vs CSK: हैदराबाद ने घर में चेन्नई को हराया, अभिषेक ने खेली तूफानी पारी

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी। 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत खराब रही। आखिरी तक कोई बल्लेबाज बड़ा करिश्मा नहीं दिखा सका।

Hyderabad vs Chennai

हैदराबाद बनाम चेन्नई। (Photo Credit: @IPL)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल 2026 का 27वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। 66 रन के स्कोर पर ही टीम को तीन बड़ झटके लग चुके थे। मध्य क्रम में भी कोई बल्लेबाज कुछ खास पारी नहीं खेल सका। आखिरी ओवर में प्रफुल हिंगे ने शानदार गेंदबाजी और हैदराबाद को 10 रनों से जीत दिलाई।

 

चेन्नई की बल्लेबाजी: हैदराबाद की तुलना में चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जहां 75 रन पर हैदराबाद को पहला झटका लगा तो वहीं 66 रन के स्कोर पर चेन्नई के तीन विकेट गिर चुके थे। 15 रन के स्कोर पर संजू सैमसन के रूप में पहला झटका। उन्होंने 3 गेंदों में सिर्फ 7 रनों का योगदान दिया। 66 पर आयुष आयुष म्हात्रे (13 गेंदों पर 30 रन) और 66 के स्कोर पर ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (13 गेंदों पर 19 रन) भी आउट हो गए। सरफराज खान के रूप में चेन्नई को चौथा झटका 112 रन के स्कोर पर लगा। सरफराज ने 19 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 25 रनों की पारी खेली। जब चेन्नई का स्कोर 113 था, उसी समय शून्य पर डेवाल्ड ब्रेविस भी आउए हो गए।

 

148 पर छठा विकेट गिरा। मैथ्यू शॉर्ट ने 30 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया। 154 के स्कोर पर शिवम दुबे (16 गेंदों पर 21 रन) के रूप में आठवां विकेट गिरा। 182 के स्कोर पर जेमी ओवरटन को भी पवेलियन लौटना पड़ा। वह 15 गेंदों में 16 रन की पारी ही खेल पाए। 

 

हैदराबाद की गेंदबाजी: ईशान मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी की। 4 ओवर में 29 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। शिवांग ने 3 ओवर फेंके। 18 रन देकर एक सफलता अपने नाम की। शाकिब ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। नीतीश रेड्डी ने 4 ओवर में 31 रन दिए और दो बल्लेबाजों को आउट किया। प्रफुल्ल हिंगे पहले तीन ओवर बेहद मंहगे साबित हुए, लेकिन आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की। एक सफलता हासिल कर चेन्नई को 10 रनों से हराने में अहम रोल निभाया।

 

यह भी पढ़ें: जिस दुकान पर अखिलेश यादव ने पी चाय, वहां अधिकारियों ने मार दिया छापा

 

हैदराबाद: अभिषेक ने दी अच्छी शुरुआत, बाद में लड़खड़ाई टीम

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबादी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टीम को मजबूत शुरू दी। उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सीएसके को मुश्किल में डाल दिया। हालांकि पावरप्ले की आखिरी दो गेंद पर तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी लगातार दो विकेट झटक कर चेन्नई की गेम में वापसी करवाई। मुकेश चौधरी ने ट्रैविस हेड के रूप में पहला और ईशान किशन के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका दिया।

 

5.4 ओवर में हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 75 रन था। मगर अगली दो गेंद पर ही 2 विकेट गिर चुके थे। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत तूफान की तरफ शुरू हुई हैदराबाद की पारी को 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन पर ही रोक दिया।

 

यह भी पढ़ें: गुजरात ने कोलकाता को दी शिकस्त, गिल ने खेली आतिशी पारी

 

75 रन पर दो झटके लगने के बाद चेन्नई का तीसरा विकेट 93 के स्कोर पर गिरा। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में शर्मा ने 4 छक्के और छह चौके जड़े। उनके आउट होने के बाद सिर्फ हेनरिक क्लासेन ने ही 39 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। बाकी सभी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। 112 के स्कोर पर अनिकेत वर्मा का विकेट गिरा। अनिकेत सिर्फ 2 रन ही बना सके। ट्रैविड हेड ने 20 गेंदों में 23, ईशान किशन शून्य, नीतीश रेड्डी 12, सलील अरोड़ा 13, लियाम लिविंगस्टोन 1 और शिवांग कुमार ने 12 रनों का योगदान दिया।

 

चेन्नई की गेंदबाजी: ओवरटन ने 4 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट झटके। अंशुल कंबोज ने 22 रन दिए और 3 सफलता अपने नाम की। मुकेश चौधरी ने 2 ओवर में 21 रन देकर चेन्नई को दो शुरुआती विकेट दिलाए। मैथ्यू शॉर्ट 3 और नूर अहमद ने 4 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।  गुरजपनीत सिंह ने 4 ओवर में 34 देकर एक विकेट अपने नाम किया। हैदराबाद आखिरी के पांच ओवर में सिर्फ 40 रन ही जोड़ पाई। नहीं तो उसका स्कोर 220 रन के आसपास होता।


और पढ़ें