logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: पिछले सीजन लगाया रनों का अंबार, इस बार भी कमाल कर पाएंगे ये 5 दिग्गज?

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन 11 बल्लेबाजों ने 500 से ज्यादा रन बनाए थे। इनमें से उन 5 बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं, जिनका IPL 2026 में इस प्रदर्शन को दोहराना मुश्किल है।

Suryakumar Yadav IPL 2025 Surya MI

IPL 2025 के दौरान शॉट खेलते मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन का बिगुल बज चुका है। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। पिछले सीजन की तुलना में इस सीजन के और धमाकेदार होने की उम्मीद की जा रही है। उद्घाटन मुकाबला ही ब्लॉकबस्टर होने की संभावना है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंचर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होने वाली है। इन दोनों टीमों में विस्फोटक बल्लेबाजों की फौज है। 

 

SRH के पास ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे बिग हिटर हैं, तो RCB में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड जैसे धुरंधर हैं। दोनों टीमों के फायर पावर को देखते हुए IPL 2026 के ओपनर में चौके-छक्कों की बरसात हो सकती है। इस बीच आइए एक नजर डालते हैं उन 5 बल्लेबाजों पर जिन्होंने पिछले सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए थे लेकिन इस बार उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें: फील्डिंग करते समय बुरी तरह चोटिल हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, ले जाना पड़ा अस्पताल

        सूर्यकुमार यादव

35 साल के सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 का वर्ल्ड चैंपियन बनाया है। अब वह हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के खेलेंगे। सूर्या पिछले IPL सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 16 मैचों में 65.18 की औसत और 167.91 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले। सूर्या के लिए इस प्रदर्शन को दोहराना मुश्किल है, क्योंकि उनकी हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं है। वह टी20 वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 242 रन ही बना पाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 136.72 का ही रहा था।

        विराट कोहली

RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। अब वह टी20 फॉर्मेट में सिर्फ IPL खेलते नजर आते हैं। उन्होंने IPL 2025 में 15 पारियों में 657 रन ठोक RCB को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। कोहली ने ये रन 144.71 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। उनकी हालिया फॉर्म जबरस्त है। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में पिछली 7 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक ठोके हैं लेकिन टी20 फॉर्मेट से लंबे समय तक दूरी उनके प्रदर्शन पर असर डाल सकता है।

        मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्शन ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलते हुए पिछले सीजन 13 पारियों में 163.70 के स्ट्राइक रेट से 627 रन जड़े थे। मार्श चोटिल होने के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाए, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। उन्होंने जो दो मैच खेले उसमें अर्धशतक ठोके लेकिन इनमें से एक पारी ओमान जैसी टीम के खिलाफ आई। मार्श फिटनेस समस्याओं से जूझते रहते हैं। अगर वह पूरा सीजन भी खेलते हैं तो भी IPL 2025 जैसा प्रदर्शन करना आसान नहीं होगा।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा, KKR में कौन करेगा रिप्लेस?

        जोस बटलर

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर पूरे टी20 वर्ल्ड कप में फॉर्म से जूझते नजर आए। बटलर 8 पारियों में सिर्फ 87 रन बना पाए। उन्होंने एक बार भी 30 का आंकड़ा नहीं छुआ। उनका बेस्ट स्कोर 26, जबकि स्ट्राइक रेट सिर्फ 116 का रहा। बटलर ने पिछले IPL सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए 13 पारियों में 538 रन जरूर बनाए थे लेकिन इस बार ऐसी ही कहानी हो, इसकी बेहद ही कम उम्मीद है।

निकोलस पूरन

कैरेबियाई बल्लेबाज निकोलस पूरन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। अब वह दुनियाभर की टी20 लीग्स में खेलते नजर आते हैं। पूरन ने IPL 2025 में LSG के लिए 14 पारियों में 196.25 के स्ट्राइक रेट से 524 रन ठोके थे। पिछले सीजन 260 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर था। हालांकि उनकी हालिया फॉर्म को देखें तो कहानी बिल्कुल अगल नजर आती है। इस साल 7 पारियों में वह सिर्फ 112 रन बनाए हैं। वहीं स्ट्राइक रेट 123.07 का ही रहा है। 


और पढ़ें