logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जो क्रिस गेल भी नहीं कर सके, वह वैभव सूर्यवंशी ने कर दिखाया, IPL में रचा इतिहास

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने IPL में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। वैभव ने छक्कों का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगल रहा है। 15 साल के इस राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनर ने 236.55 के स्ट्राइक रेट से 440 रन ठोक दिए हैं। वैभव ने शनिवार (9 मई) को भी अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी जारी रखी और गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 230 रन के चेज में 16 गेंद में 36 रन जड़ दिए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के उड़ाए। वैभव ने इस छोटी लेकिन तूफानी पारी के दौरान बड़ा रिकॉर्ड दिया।

 

वैभव ने मौजूदा सीजन में पावरप्ले में 30 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं। IPL में दशकों तक क्रिस गेल जैसे सिक्स हिटिंग मशीन ने ओपनिंग की लेकिन वह भी किसी एक सीजन में पावरप्ले के दौरान 30 छक्के लगाने का कारनामा नहीं कर पाए थे।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: गिल-सुदर्शन ने रचा इतिहास, अब खतरे में कोहली-डिविलियर्स का रिकॉर्ड

वैभव ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड   

IPL के किसी एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था। उन्होंने 2024 सीजन में पावरप्ले के दौरान 29 छक्के मारे थे। इसके लिए उन्होंने 16 पारियां ली थीं। वैभव ने 11 पारियों में ही उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

एक IPL सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के

  • वैभव सूर्यवंशी (2026) - 30 छक्के
  • अभिषेक शर्मा (2024) - 29 छक्के
  • अभिषेक शर्मा (2026) - 27 छक्के
  • सनथ जयसूर्या (2008) - 22 छक्के
  • ट्रेविस हेड (2024) - 22 छक्के
  • यशस्वी जयसवाल (2025) - 22 छक्के

यह भी पढ़ें: WFI ने विनेश फोगाट की वापसी पर लगाई रोक, कारण बताओ नोटिस जारी किया

सिराज का शिकार बने वैभव 

वैभव ने GT के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ छक्के के साथ खाता खोलने के बाद कैगिसो रबाडा की लगातार दो गेंदों को छक्के के लिए भेजा। वैभव ने अगले ओवर में सिराज को फिर से राडार पर लिया और उनकी पहली 4 गेंदों पर 3 चौके जड़े। वैभव GT से मैच दूर ले जा रहे थे। मगर सिराज ने उन्हें छोटी गेंद पर फंसा लिया। सिराज ने 146 की रफ्तार से पटकी हुई गेंद डाली, जिसे पुल करने के प्रयास में वैभव अपना विकेट गंवा बैठे। उनके आउट होती ही RR की पारी पटरी से उतर गई और 91 रन तक पहुंचते-पहुंचते 5 विकेट खो दिए। बड़े रन चेज में 100 रन के अंदर आधी टीम के आउट होते ही RR की हार सुनिश्चित हो गई।


और पढ़ें