इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फाइनल में जगह बना चुकी है। वहीं दूसरी फानलिस्ट का फैसला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले क्वालिफायर 2 से होना है। राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 15 साल के वैभव ने 15 मैचों में 680 रन बना दिए हैं और वह ऑरेंज की रेस में सबसे आगे हैं। दूसरी तरफ पर्पल कैप के लिए अनुभवी खिलाड़ियों के बीच जंग है। फिलहाल 36 वर्षीय भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप है। RCB के लिए खेल रहे भुवनेश्वर ने 15 मैचों में 26 विकेट झटक लिए हैं। आइए एक नजर डालते हैं 35 से ज्यादा की उम्र वाले प्रमुख खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा है।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी-जोफ्रा आर्चर के तूफान में उड़ी SRH, RR की क्वालिफायर 2 में एंट्री
35 प्लस की उम्र वाले स्टार प्लेयर्स का प्रदर्शन:
- विराट कोहली - RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 15 मैचों में 50 की औसत और 164.38 के स्ट्राइक रेट से 600 रन बटोरे हैं। 37 साल के इस खिलाड़ी के बल्ले से अब तक 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं।
- रोहित शर्मा - मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस सीजन 9 मैचों में 35.87 की औसत और 180 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए। 39 साल के हो चुके रोहित ने 2 अर्धशतक लगाए।
- मोहम्मद शमी - लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए मोहम्मद शमी ने 13 मैचों में 12 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9 की रही। 35 साल के शमी के बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 9 रन देकर 2 विकेट रहा।
- मिचेल स्टार्क - ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन 6 ही मैच खेले, जिसमें उन्होंने 11 विकेट चटकाए। स्टार्क की इकॉनमी 10.18 की रही।
यह भी पढ़ें: क्या गेल... क्या जयसूर्या... वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़े सभी के रिकॉर्ड
- अजिंक्य रहाणे- कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 14 मैचों में 25.76 की औसत और 135.08 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए। 37 साल के रहाणे ने दो अर्धशतकीय पारियां खेली।
- सुनील नारायण - रहाणे के टीममेट सुनील नारायण ने 13 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 2/26 रहा। इस कैरेबियाई दिग्गज की इकॉनमी 6.64 की रही, जो जबरदस्त है।
- क्रुणाल पंड्या - RCB के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने 14 पारियों में 8.64 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं। 35 साल के क्रुणाल ने बल्लेबाजी में भी कमाल करते हुए 147.05 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं।
- रवींद्र जडेजा - राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 11 पारियों में 8.03 की इकॉनमी से 10 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 136.41 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बटोरे हैं।
- डेविड मिलर - साउथ अफ्रीकी दिग्गज डेविड मिलर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए इस सीजन 10 पारियों में 154.01 के स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी शामिल रही।