logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फंस गई थी LSG, इस अनजान खिलाड़ी ने संभाली पारी, कौन हैं हिम्मत सिंह?

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए थे। इसके बाद अचानाक उसकी पारी बिखर गई, जिसे हिम्मत सिंह ने संभाला।

Himmat Markram MI vs LSG IPL 2026

एडन मारक्रम के साथ खड़े हिम्मत सिंह, Photo Credit: IPL

शेयर करें

google_follow_us

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सोमवार (4 मई) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। LSG ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना दिए। 

 

वानखड़े स्टेडियम में निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की तूफानी बल्लेबाजी से LSG ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए थे। वह आसानी से 250 के पार जाती दिख रही थी लेकिन कॉर्बिन बॉश ने अगले ओवर ओवर में कहानी बदल दी। बॉश ने पहले पूरन (21 गेंद में 63 रन) और फिर मार्श (25 गेंद में 44 रन) को चलता कर LSG को करारा झटका दिया।

 

यह भी पढ़ें: 'पहले लगता था कोई बहुरूपिया आया है...' पूरन की बैटिंग देख रैना ने क्या कह दिया?

हिम्मत ने मारक्रम के साथ मिलकर संभाली पारी

9 ओवर की समाप्ति के बाद LSG का स्कोर 127/3 हो चुका था। वह पूरन-मार्श के झटकों से उबरी भी नहीं थी कि कप्तान ऋषभ पंत (10 गेंद में 15 रन) और डेब्यूटंट अक्षत रघुवंशी (7 गेंद में 15 रन) भी चलते बने। 160 तक पहुंचते-पहुंचते LSG की आधी पारी सिमट चुकी थी। अभी लगभग 8 ओवर का खेल बचा था। ऐसे में LSG को बड़े स्कोर तक पहुंचाने के लिए किसी को क्रीज पर समय बिताने के साथ-साथ तेज बल्लेबाजी करने की जरूरत थी और इस काम को हिम्मत सिंह ने बखूबी किया।

 

हिम्मत ने एडन मारक्रम के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 68 रन की नाबाद साझेदारी की। ये रन 47 गेंद में आए लेकिन LSG जिस स्थिति में फंस चुकी थी, उसे इसी पार्टनरशिप ने उबारा, नहीं तो शायद वह 200 तक भी नहीं पहुंच पाती। हिम्मत ने 31 गेंद में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। वहीं मारक्रम ने 25 गेंद में खेलकर नाबाद 31 रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच घर लौटे फिल सॉल्ट, RCB के लिए दोबारा खेलेंगे या नहीं?

कौन हैं हिम्मत सिंह?

दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हिम्मत घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रितिनिधित्व करते हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए अब तक 33 फर्स्ट क्लास और 55 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3500 से ज्यादा रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 2 शतक है। लिस्ट-ए में इस दाएं हाथ के सॉलिड बल्लेबाज ने 6 शतक जड़े हैं। हिम्मत ने अब तक 54 टी20 पारियों में 133.60 के स्ट्राइक रेट से 1002 रन बनाए हैं।

 

उन्हें LSG ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन हिम्मत को LSG ने 3 मुकाबलों में उतारा लेकिन उनकी बल्लेबाजी की बारी नहीं आई। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया। मौजूदा सीजन में हिम्मत ने लोअर ऑर्डर में आकर 4 पारियों में 75 रन बटोरे हैं, जिसमें MI के खिलाफ खेली गई नाबाद 40 रन की पारी भी शामिल है।


और पढ़ें