IPL
2027 से पहले 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मार्की प्लेयर की डील पूरी हो गई है। ट्रेड डील में भारत के स्टार ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या
और T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह शामिल हैं। पंजाब किंग्स टीम ने पांड्या को उनकी पुरानी फीस 16.35 करोड़ से ऊपर की रकम 18 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं अर्शदीप को मुंबई ने उनकी पुरानी फीस 18 करोड़ में ही अपने साथ जोड़ा है।
इस ट्रेड डील के पूरे होने के साथ ही हार्दिक का मुंबई के साथ दूसरी पारी भी समाप्त हो गई। हार्दिक मुंबई की टीम से 2015 में जुड़े थे, जिसके बाद उन्होंने 4 आईपीएल खिताब जीते थे। हार्दिक की ऑलराउंड क्षमता ने मुंबई को 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। हार्दिक ने गुजरात की कप्तानी करते हुए भी टीम के पहले ही सीजन में IPL का खिताब जिताया था।
यह भी पढ़ें: IND U19 vs UAE U19: भारत ने यूएई को दी 70 रनों से मात, आर्यवीर सहवाग बने 'हीरो'
पंजाब के साथ 8 सीजन के बाद अलग हुए अर्शदीप
अर्शदीप सिंह ने पंजाब के साथ कुल 8 सीजन खेले हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए पदार्पण के साथ से T20I में देश के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। अर्शदीप ने पंजाब के लिए खेलते हुए कुल 96 मैच में 111 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 32 रन देकर 5 विकेट का रहा है।
वहीं भारत के लिए भी अर्शदीप ने 104 मैचों में 151 विकेट लिए हैं। भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट लेने वाले वह इकलौते गेंदबाज हैं। इसी के साथ अर्शदीप के नाम एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक विकेट (40) लेने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने यह रिकॉर्ड 2026 में आयरलैंड के जोशुआ लिटिल को पछाड़ते हुए अपने नाम किया है।