logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2027: रोहित शर्मा को फिर मिली मुंबई इंडियंस की कमान, कितने सफल रहे हिटमैन?

रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान बना गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी।

Rohit Sharma Mumbai Indians Captain

रोहित शर्मा, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान बना गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी। रोहित ने MI को 5 बार IPL चैंपियन बनाया है। उन्हें 2023 सीजन के बाद कप्तानी से हटा दिया था। हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर टीम की बागडोर सौंपी गई थी।

 

हार्दिक ने 3 सीजन तक MI की कप्तानी की लेकिन वह सिर्फ एक बार टीम को प्लेऑफ में पहुंचा सके। इसके बाद MI ने हार्दिक को पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ ट्रेड कर लिया। उसे बदले में अर्शदीप सिंह मिले। इस ट्रेड के बाद MI में कप्तान का पद खाली थी, जिस पर एक बार फिर रोहित विराजमान हो गए हैं। अगले अप्रैल में 40 साल के होने जा रहे रोहित ने MI की आखिरी बार कप्तानी 2023 सीजन के क्वालिफायर 2 मैच में की थी।

 

यह भी पढ़ें: सिराज की सब बात कर रहे... जडेजा कहां हैं? वॉशिंगटन से कई गुना बेहतर हैं आंकड़े

रोहित 2013 में पहली बार बने कप्तान

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित को MI की कप्तानी IPL 2013 के बीच मिली थी। उस सीजन ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम की कमान छोड़ दी थी। इसके बाद रोहित कप्तान बने और उन्होंने पहले ही सीजन में MI को चैंपियन बना दिया। रोहित का जादू कुछ इस तरह चला कि उनकी की कप्तानी में MI ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी खिताब जीता।

 

यह भी पढ़ें: 110 रन पर 4 विकेट चटका चुकी थी टीम इंडिया फिर कहां हुई गलती? आकाश दीप ने बताया

रोहित ने 11 IPL सीजन तक की है MI की कप्तानी 

रोहित ने 11 IPL सीजन में 158 मैचों में MI की कप्तानी की है। उनकी अगुवाई में MI को 87 मैचों में जीत मिली, जबकि 67 में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान 4 मुकाबले टाई रहे। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा IPL मैच जीतने के मामले में वह महेंद्र सिंह धोनी (136 जीत) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

रोहित का बल्ले से कैसा प्रदर्शन रहा?

रोहित ने IPL में कप्तान रहते हुए 157 पारियों में 28.07 की औसत से 3986 रन बनाए हैं। वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। कप्तानी करते हुए उनसे ज्यादा IPL रन सिर्फ विराट कोहली (4994) और धोनी (4753) ने बनाए हैं।


और पढ़ें