logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिराज की सब बात कर रहे... जडेजा कहां हैं? वॉशिंगटन से कई गुना बेहतर हैं आंकड़े

मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट मैच से बाहर किए जाने के बाद बवाल मचा हुआ है। रवींद्र जडेजा भी नहीं खेल रहे हैं। जडेजा से आगे वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा रहा है, जबकि दोनों के आंकड़ों में जमीन-आसमान का अंतर है।

Ravindra Jadeja Test

रवींद्र जडेजा, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम ने वेलिंगटन के बाद क्राइस्टचर्च टेस्ट में भी मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाया है। सिराज को बाहर किए जाने पर बवाल मचा हुआ है। क्रिकेट दिग्गजों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स टीम मैनेजमेंट के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं लेकिन रवींद्र जडेजा को ड्रॉप किए जाने की उतनी चर्चा नहीं है। सिराज की तरह जडेजा भी दोनों टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में नहीं चुने गए हैं। स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया जा रहा है। 

 

न्यूजीलैंड के टॉप-4 बल्लेबाज बाएं हाथ के हैं, जिसके चलते जडेजा के ऊपर ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन को तरजीह दी जा रही है। वॉशिंगटन इस सीरीज में अब तक 64 ओवर डाल चुके हैं लेकिन उनके नाम सिर्फ दो ही विकेट है। वॉशिंगटन के फ्लॉप शो ने उनके सेलेक्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

 

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि 19 टेस्ट में महज 42 विकेट लेने वाले वॉशिंगटन को जडेजा के आगे कैसे खिलाया जा सकता है। जडेजा के नाम 91 टेस्ट में 356 विकेट दर्ज है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 17 बार 5 विकेट हॉल लिया है। वहीं सुंदर सिर्फ एक ही बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट चटका सके हैं।

 

यह भी पढ़ें: 110 रन पर 4 विकेट चटका चुकी थी टीम इंडिया फिर कहां हुई गलती? आकाश दीप ने बताया

गावस्कर बोले - क्राइस्टचर्च में जडेजा को नहीं खिलाना बड़ी गलती

महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर रखकर भारत ने बहुत बड़ी गलती की। इस ऑलराउंडर की स्पिन गेंदबाजी मैच के अंतिम दो दिनों में महत्वपूर्ण साबित हो सकती थी। 

 

गावस्कर ने मेजबान ब्रॉडकास्टर से कहा, 'आप सिराज की बात कर रहे हैं। जडेजा के बारे में आपकी क्या राय है। मेरा मानना ​​है कि चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काफी उपयोगी साबित होती, क्योंकि वह गेंद को अच्छा खासा टर्न कराते हैं।' 

 

यह भी पढ़ें: IND v NZ: कभी पेस अटैक को लीड कर रहे थे सिराज, इंग्लैंड दौरे के बाद कैसे पिछड़े?

 

उन्होंने आगे कहा, 'वह गेंद को हवा में उछालने वाला गेंदबाज नहीं हैं लेकिन उन्हें सपाट पिचों पर भी गेंद को ग्रिप दिलाने और टर्न करने के लिए जाना जाता है।'


और पढ़ें