IPL 2027 से पहले IPL में एक बड़ी ट्रेड डील सामने आई है। इस हाई-प्रोफाइल डील में ऋषभ पंत और कुलदीप यादव ने अपनी-अपनी टीमों की अदला-बदली कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुए इस समझौते को हाल के समय के सबसे बड़े ट्रेड में से एक माना जा रहा है। इस डील के तहत ऋषभ पंत 15 करोड़ रुपये में फिर से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं जबकि कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपये में LSG की टीम में शामिल हो गए हैं।
इससे पहले ऋषभ पंत और LSG के बीच 27 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। वहीं कुलदीप यादव 13.25 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2026 में खेल चुके थे। अब ऋषभ पंत की कमाई में 12 करोड़ की कमी हो जाएगी और कुलदीप यादव को 25 लाख रुपये ज्यादा मिले थे। ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG का IPL में प्रदर्शन काफी खराब रहा था और 2026 सीजन खत्म होने के बाद उन्होंने LSG की कप्तानी भी छोड़ दी थी।
यह भी पढ़ें: 'बस, मेरा अब हो गया...', टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर विराट कोहली
पंत की दिल्ली में घर वापसी
ऋषभ पंत ने IPL 2025 से पहले लखनऊ की कप्तानी संभाली थी लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने IPL 2025 में 269 रन और 2026 में 312 रन बनाए। टीम ने उन्हें अलग-अलग बल्लेबाजी पोजिशन पर आजमाया लेकिन वह ज्यादा बड़ा असर नहीं छोड़ पाए।
ऋषभ पंत का IPL करियर दिल्ली कैपिटल्स से शुरू हुआ था। उन्होंने 2016 से 2024 तक दिल्ली के लिए 111 मैच खेले और टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में गिने जाते रहे। इसके अलावा उन्होंने 2021 से 2024 के बीच 43 मैचों में कप्तानी भी की और लंबे समय तक टीम का मुख्य चेहरा बने रहे।
यह भी पढ़ें: IND vs IRE T20I: BCCI ने वरुण चक्रवर्ती को टीम से बाहर क्यों किया?
कुलदीप यादव बनेंगे LSG गेंदबाजी की नई ताकत
दूसरी तरफ, कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 2022 से अब तक उन्होंने 65 मैचों में 72 विकेट लिए और टीम की गेंदबाजी को काफी मजबूत बनाया। वह दिल्ली के सबसे भरोसेमंद विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक रहे हैं। अब कुलदीप यादव LSG की गेंदबाजी यूनिट का हिस्सा बन गए हैं। कुलदीप भारतीय टीम के भी अहम स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं और उनकी मौजूदगी से LSG का स्पिन अटैक और भी मजबूत होने की उम्मीद है।