logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बस, मेरा अब हो गया...', टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर विराट कोहली

विराट कोहली ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हाल ही में एक इवेंट के होस्ट ने उनसे टेस्ट मैच में वापसी को लेकर सवाल किया तो जानिए विराट ने क्या जवाब दिया।

Virat Kohli

विराट कोहली, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट मैच में वापसी की अटकलों को खारिज कर दिया। विराट कोहली एक ब्रांड वन8 के लॉन्च इवेंट में आए थे, जहां उनसे एक होस्ट ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वह टेस्ट मैच में वापसी करेंगे। इसके जवाब में विराट कोहली ने इनकार कर दिया। साथ ही मजाकिया अंदाज में बताया कि अब उन्होंने टेस्ट मैच से नाता तोड़ लिया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

विराट रविवार को राजधानी दिल्ली आए थे, जहां वह वन8 जूते के ब्रांड लॉन्च इवेंट में गए थे। वहां कॉमेडियन दानिश इवेंट को होस्ट कर रहे थे। उसी दौरान दानिश ने टेस्ट मैच में वापसी को लेकर सवाल पूछा था। जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 9,230 रन बनाए थे।

 

यह भी पढ़ें: मशहूर शूटर और मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन

 

विराट कोहली ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वन8 के लॉन्च इवेंट में विराट कोहली ने बताया कि वह भी इस ब्रांड के को-फाउंडर हैं। तब होस्ट दानिश ने कहा कि इस ब्रांड के एक जूते की कीमत 9,230 रुपये है, जो आपके टेस्ट मैच के रनों के बराबर है। तो क्या टेस्ट रन बढ़ाने के लिए आप टेस्ट मैच में वापसी करेंगे ताकि जूतों की कीमत बढ़ा सकें? इस सवाल पर विराट कोहली ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'नहीं, मैं कम कीमत में ही जूते बेचना पसंद करूंगा। अब मेरा टेस्ट मैच से कोई नाता नहीं है। थैंक यू।'

वन8 ब्रांड को लेकर विराट ने क्या कहा?

वन8 ब्रांड लॉन्च इवेंट में विराट ने अपने निजी जीवन की बातें भी बताईं। उन्होंने कहा कि उनकी ख्वाहिश दिल्ली में ही इस ब्रांड को लॉन्च करने की थी। ब्रांड को लेकर विराट ने कहा, 'दिल्ली ही वह जगह है जहां से मेरी जिंदगी की शुरुआत हुई। मेरा जन्म यहीं हुआ था। साथ ही मेरे क्रिकेट करियर की शुरुआत भी दिल्ली से ही हुई। इसलिए दिल्ली हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहेगी। इतने सालों बाद यहां वन8 को लॉन्च करना किसी सपने के सच होने जैसा है।'

 

यह भी पढ़ें: 'मैं शॉट मारता हूं क्योंकि मार सकता हूं...', अश्विन के मजाक पर सूर्यवंशी का जवाब

 

आगे विराट ने कहा, 'इस ब्रांड का को-फाउंडर बनना मेरे लिए एक सपने जैसा था। मुझे कभी यकीन नहीं था कि यह सपना पूरा हो पाएगा। इतने सालों की मेहनत और आप सभी के प्यार की वजह से यह संभव हो पाया।'

विराट कोहली ने टेस्ट मैच में बनाए 9,230 रन

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में कुल 9,230 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 31 अर्धशतक और 30 शतक लगाए थे। इन रनों के बदौलत विराट कोहली भारत के चौथे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने 15,921 बनाए हैं। उनके बाद राहुल द्रविड़ ने 13,265 रन और सुनील गावस्कर ने 10,122 रन बनाए हैं।


और पढ़ें