logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL Trade Alert: नटराजन की SRH में वापसी, जीशान अंसारी ट्रेड होकर दिल्ली पहुंचे

IPL 2027 ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा ट्रेड हुआ है। टी नटराजन SRH में वापस लौटे हैं। काव्या मारन की टीम ने उनके बदले DC को जीशान अंसारी को दिया है।

T Natarajan SRH

IPL 2024 के दौरान SRH के कप्तान पैट कमिंस और टी नटराजन, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) 2027 ऑक्शन से पहले बड़ा ट्रे़ड हुआ है। तेज गेंदबाज टी नटराजन दिल्ली कैपिटल्स (DC) से ट्रेड होकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से वापस जुड़ गए हैं। DC को नटराजन के बदले जीशान अंसारी मिले हैं। उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर जीशान अंसारी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में यूपी टी20 लीग में 10 मैचों में 26 विकेट झटके थे। 

 

26 साल के जीशान को IPL 2026 में SRH के लिए कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। जीशान ने 2025 सीजन में 10 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 6 विकेट झटके थे। वह 40 लाख रुपये की अपनी मौजूदा फिस पर DC में शामिल हुए हैं। वह इस फ्रेंचाइजी में कुलदीप यादव की कमी को पूरा करेंगे। DC ने कुलदीप को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ ट्रेड कर लिया था। कुलदीप के बदले उसे ऋषभ पंत मिले थे।

 

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: बंगाल का विजयी आगाज, दिल्ली को रौंदा, मोहम्मद शमी ने झटके 5 विकेट

नटराजन 5 करोड़ रुपये में SRH से जुड़े

IPL 2027 के दौरान 36 साल के होने जा रहे नटराजन SRH के लिए 5 सीजन खेल चुके हैं। वह पिछले 2 सीजन से DC के साथ थे। IPL 2025 में वह चोट के चलते वह ज्यादा नहीं खेल पाए थे। वहीं पिछले सीजन उन्होंने 10 मैचों में 11.18 की इकॉनमी से सिर्फ 5 विकेट लिए थे। DC ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। SRH में वह 5 करोड़ रुपये की रिवाइज फीस पर शामिल हुए हैं। इसका मतलब है कि DC के पर्स में 10.35 करोड़ रुपये जुड़ेंगे, क्योंकि जीशान की फीस सिर्फ 40 लाख ही है।

 

यह भी पढ़ें: ICC टी20 रैंकिंग में 'सरपंच साहब' का जलवा, करियर में पहली बार टॉप-5 में पहुंचे

SRH के साथ अच्छे रहे हैं नटराजन के आंकड़े

नटराजन ने SRH के लिए 2020 से 2024 तक 5 सीजन खेले थे, जिसमें उन्होंने 55 पारियों में 8.82 की इकॉनमी से 65 विकेट लिए। 2024 सीजन में उन्होंने 19 विकेट लिए थे। उस सीजन वह SRH के हाईएस्ट विकेट टेकर रहे। उन्होंने SRH को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब वह एक बार फिर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। SRH में अच्छे भारतीय तेज गेंदबाज की कमी के चलते उन पर दांव लगाया गया है।


और पढ़ें