logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंडियन सुपर लीग की सबसे सफल टीम कौन है, सेलिब्रिटीज की टीमों का क्या हाल है?

इंडियन सुपर लीग के 13वां एडिशन का रोमांच जारी है। पढ़िए ISL की सबसे सफल टीम कौन है और सेलिब्रिटीज की टीमों का क्या हाल रहा है।

Mohun Bagan Super Giant ISL Shield

ISL शील्ड के साथ जश्न मनाती मोहन बगान सुपर जायंट की टीम, Photo Credit: ISL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन सुपर लीग (ISL) अपने 13वें एडिशन में प्रवेश कर चुका है। देश की यह सबसे बड़ी फुटबॉल लीग अगले साल मई तक चलेगी। लीग स्टेज के बाद प्लेऑफ का आयोजन होगा, जिसमें टॉप-6 टीमें ISL कप के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। वहीं टेबल टॉपर रहते हुए लीग स्टेज खत्म करने वाली टीम को शील्ड खिताब मिलेगा।

 

ISL होम एंड अवे के पारंपरिक फॉर्मेट में लौट आया है। पिछला सीजन सिंगल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में हुआ था और ईस्ट बंगाल की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप करते हुए ISL चैंपियन बनी थी। इस बार शील्ड और कप दोनों दिए जाएंगे। बता दें कि ISL लीग स्टेज विनर्स को शील्ड देने की शुरुआत 2019-20 सीजन से हुई थी। आइए उन टीमों पर नजर डालते हैं, जो सबसे सफल रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: ISL 2026-27: इंडियन सुपर लीग कैसे होता है? फॉर्मेट से लेकर हर डिटेल जानिए

ISL में इन टीमों ने जीते हैं ज्यादा खिताब

मोहन बगान सुपर जायंट और मुंबई सिटी एफसी ISL की दो सबसे सफल टीमें हैं। दोनों के पास 4-4 खिताब हैं। मोहन बगान सुपर जायंट ने 2 शील्ड और 2 कप जीते हैं। मुंबई सिटी एफसी ने भी यही कारनामा किया है। मोहन बगान सुपर जायंट ने 2020-21 सीजन में डेब्यू करते हुए कप फाइनल तक का सफर तय किया था। उसने 2022-24 सीजन के कप फाइनल में बेंगलुरु एफसी को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपना पहला खिताब जीता। इस टीम ने 2023-24 सीजन का शील्ड अपने नाम करने के बाद अगले सीजन में शील्ड और कप दोनों अपने नाम कर लिए। 

 

मुंबई सिटी एफसी ने 2020-21 में शील्ड और कप जीता था। इसके बाद रणबीर कपूर की मालिकाना हक वाली इस टीम ने 2022-23 में शील्ड और फिर अगले सीजन कप अपने नाम किया।

ISL की सबसे सफल टीमें:

  • मोहन बगान सुपर जायंट - 4 खिताब (2 शील्ड, 2 कप)
  • मुंबई सिटी एफसी - 4 खिताब (2 शील्ड, 2 कप)
  • एटलेटिकी डी कोलकाता - 3 खिताब (3 कप)

यह भी पढ़ें: ISL 2026-27: इंडियन सुपर लीग का आगाज, किन युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें?

कभी ATK का था जलवा

ISL के शुरुआती सालों में एटलेटिको डी कोलकाता सबसे मजबूत टीम थी। उसने 2014, 2016 और 2019–20 सीजन में ISL कप जीते। खास बात है कि इन तीनों सीजन में वह लीग स्टेज में पहले स्थान पर नहीं रही थी जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उसने शानदार खेल दिखाया। 2020 में इस टीम का मोहन बगान सुपर जायंट में विलय हो गया था।

सेलिब्रिटीज की टीमों का क्या हाल है?

चेन्नईयन एफसी ने अब तक 2 ISL कप जीते हैं। महेंद्र सिंह धोनी और अभिषेक बच्चन की मालिकाना हक वाली इस टीम ने 2015 और 2017-18 सीजन में गजब का जज्बा दिखाया और कप अपने नाम किया। विराट कोहली एफसी गोवा के सह-मालिकों में से एक हैं। इस टीम ने अब तक 1 खिताब जीता है। एफसी गोवा ने 2019-20 में शील्ड जीता था। जॉन अब्राहम की टीम नॉर्थइस्ट यूनाइटेड की बात करें तो यह कोई खिताब नहीं जीत पाई है।

Related Topic:#ISL

और पढ़ें